Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



वर्तमान पीढ़ी अपने माता-पिता के त्याग एवं समर्पण को सदैव याद रखे : राज्यपाल

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आयुर्वेद चिकित्सक डा0 इंदिरा अग्रवाल की माँ कमला तथा उनकी सास संतोष को किया सम्मानित

देहरादून | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में आयुर्वेद चिकित्सक डा0 इंदिरा अग्रवाल की माँ कमला तथा उनकी सास संतोष को राजभवन आमंत्रित कर सम्मानित किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपने विवाह की 25 वी वर्षगांठ पर आमंत्रित करने पहुंची राजभवन में नियुक्त आयुर्वेद चिकित्सालय डा0 इंदिरा अग्रवाल उस समय आश्चर्यचकित रह गयीं जब राज्यपाल मौर्य ने उन्हें इस अवसर पर उनकी माँ और उनकी सास से मिलने की इच्छा व्यक्त की। राज्यपाल के निमंत्रण पर डाॅ अग्रवाल की माँ, सास और अन्य परिजन राजभवन पहुँचे। इस अवसर पर राज्यपाल मौर्य ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपने माता-पिता के त्याग एवं समर्पण को सदैव याद रखना चाहिये। व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का परिश्रम और त्याग छुपा होता है। आधुनिक पीढ़ी में संयुक्त परिवारों की जगह एकल परिवार आते जा रहे हैं और अच्छे-अच्छे घरों में भी बड़े बुजुर्ग अपने बच्चों से अलग जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।

माता-पिता को सदैव रखे साथ

राज्यपाल मौर्य ने कहा कि लोगों को अपने जीवन के हर सुअवसर पर अपने माता-पिता को सदैव साथ रखना चाहिये। यदि किसी कारण वश लोग अपने माता-पिता के साथ न रह पा रहे हों तो भी उनकी समुचित देख रेख करना, समय-समय पर उनके साथ जाकर कुछ दिन व्यतीत करना, उनको आर्थिक रूप से सम्पन्न रखना बच्चों की जिम्मेदारी होनी चाहिये। राज्यपाल ने कहा कि जब डा इंदिरा उनके पास सामाजिक शिष्टाचार वश विवाह की वर्षगांठ कार्यक्रम का निमंत्रण लेकर आई तो उनके मन में यह विचार आया कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके माता-पिता को सम्मानित करना चाहिए। बच्चों की सुख समृद्धि से उनके माता-पिता को सबसे अधिक खुशी होती है। इस अवसर पर डाॅ अग्रवाल के पति डाॅ सुनील अग्रवाल एवं अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

Leave A Comment