Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में विश्वविद्यालयों की बड़ी भूमिकाः राज्यपाल

rajpal

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आई0एम0एस0यूनिसन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल विश्वविद्यालय की विजिटर भी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारत के युवा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अपनी श्रेष्ठता साबित कर सके, इसके लिए हमारे विश्वविद्यालयों को बड़ी भूमिका निभानी होगी। व्यावहारिक पाठ्यक्रमों के साथ अंतर वैषयिक शिक्षा पर ध्यान देना होगा। परम्परागत प्रणाली जहाँ जड़ों को मजबूत करे, नए ईंनोवेटिव तौर तरीके नयी चुनौतियों का समाधान खोजें। आज आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स और बायोटेक्नोलाॅजी का दौर है। इंटरनेट का जमाना है, शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक बदलाव आ रहे हैं और इनका स्वागत किया जाना चाहिए। परंतु अपनी मूल संस्कृति, अपने मूल्यों का सदैव ध्यान रखना चाहिए। हमारे वेद उपनिषदों में जो महान वैज्ञानिक ज्ञान भरा पड़ा है, उसे भी आधुनिक संदर्भों में युवा पीढ़ी तक पहुँचाना हम सब की जिम्मेदारी है। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि शिक्षण संस्थान अपने अध्यापकों और विद्यार्थियों के सहयोग से आउटरीच प्रोग्राम के जरिये सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करें। समाज के वंचित वर्ग के सशक्तिकरण के लिए आगे आएं। जमीनी स्तर पर सामुदायिक सेवा केन्द्रों की सहायता और गाँवों में ई-गवर्नेंस सुलभ कराने पर भी कार्य करें। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के टापर छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये। राज्यपाल ने गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों में छात्राओं की बड़ी संख्या पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उन्हें डिसीजन मेकिंग में स्थान देना जरूरी है। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0आर.के.पाण्डे ने कहा कि गत वर्ष विश्वविद्यालय के कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम में 200 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया था। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से हास्पिटैलिटी मैनेजमेण्ट और लिबरल आर्ट विषयों में नये संकाय प्रारंभ किये हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन अमित अग्रवाल, को-चेयरमैन अनुज अग्रवाल, रजिस्ट्रार वी.वी.पंत सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Leave A Comment