Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



वाॅक फाॅर चैरिटी के लिए आॅडिशन का आयोजन, जानिये खबर

women-uk

देहरादून। प्लैनेट इवेंट्स व नक्षत्र इवेंट्स एंड कंसल्टेंसी द्वारा राजपुर रोड स्थित कर्मा लाउंज में वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के आॅडिशन का आयोजन किया गया। आॅडिशन के निर्णायक मंडल में मिस्टर आईएमए, नेशनल अवाॅर्ड विजेता, एक्टर व माॅडल शान मिश्रा, माॅडल व टीवी कलाकार अर्जुन सिंह, फैशन डिजाइनर व शो कोरियोग्राफर जैज पुष्कल सोनी व पवित्राज की ओनर मीनाक्षी शर्मा बतौर जज उपस्थित रहे। आॅडिशन में देहरादून, विकासनगर, घ्ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार, रूड़की व उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों सहित गाजियाबाद से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा दिल्ली व अन्य शहरों में आॅडिशन आयोजित किये जाएंगे। वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के आॅडिशन में युवाओं व युवतियों ने काॅन्फिडेंस, बाॅडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल्स व स्टाइल के सही मेल से निर्णायक मंडल का दिल जीता। प्रतिभागियों ने परफेक्ट रैंप वाॅक कर अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना की। आयोजक नवीन सिंघानिया ने वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नक्षत्र इवेंट्स व प्लैनेट इवेंट्स की इस पहल द्वारा जो भी फंड प्राप्त होगा उसे अन्य गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं के साथ मिलकर देहरादून के झुग्गी-झोपड़ियों के वंचित व विकलांग बच्चों को भोजन, कपड़ा व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी।  वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के शो डायरेक्टर पारस जैसवाल व सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि, वह इस शो के माध्यम से समाज की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में योगदान देंगे। इसके अलावा नशामुक्ति संस्थाओं के साथ मिलकर युवाओं को नशा छोड़ने के लिए जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के अंतर्गत प्रतिभागियों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की धनराशि नही ली जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए आगे कहा कि, यदि कोई भी व्यक्ति व संस्थाएं इस पहल के अंतर्गत अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहते हैं तो वह वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 से जुड़ सकते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, अगस्त माह में वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 शो के क्रिएटिव डायरेक्टर मन्नु कालरा व तुषार रस्तोगी की ओर से प्रतिभागियों व विजेताओं को निशुल्क पोर्टफोलियो उपलब्ध करवाया जाएगा। वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 के प्रोडक्शन व क्रिएशन में नूर फतेह अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। इस अवसर पर, वाॅक फाॅर चैरिटी 2018 की टीम मेंबर अदिति रावत, मानसी शर्मा मोहित असवाल, संजय शर्मा अभिषेक व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave A Comment