Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



विकास पुरूष पं. नारायण दत्त तिवारी पंचतत्व में हुए विलीन

UK-CM

हल्द्वानी | विकास पुरूष पं. नारायण दत्त तिवारी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। स्व. तिवारी का अन्तिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग मे किया गया। उनकी शव यात्रा में विभिन्न राजनैतिक दलों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियां केे अलावा उत्तराखण्ड एवं उत्तरप्रदेश से आये लोगों ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्वांजलि दी। सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट तक शव यात्रा आयोजित हुई। चित्रशिला घाट पर उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी द्वारा मुखाग्नि दी गई। घाट पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल, केन्द्रीय कपडा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिह कोश्यारी, वित्तमंत्री प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डा. धनसिह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा मौजूद विधायकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल तथा अन्य गणमान्य लोगो ने श्रद्वांजलि अर्पित की। स्व. तिवारी जी का अन्तिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने पं. नारायण दत्त तिवारी को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुये कहा कि वे दलगत राजनिती से ऊपर उठकर कार्य करते थे। उनके विकास कार्यो के लिए उनकों युगों-युगों तक याद किया जायेगा। स्व. तिवारी द्वारा प्रदेश मे जो विकास कार्य किये गये हैं उनको वर्तमान सरकार और आगे तक लेकर जायेगी। उन्होने कहा कि स्व0 तिवारी जी एक सर्वमान्य नेता के साथ ही राजनीति के भीष्म पितामह के रूप मे हमेशा याद कियेे जायेंगें। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्व. तिवारी राजनैतिक गुरू थे उनके निधन से प्रदेश, राष्ट्र व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नही है। स्व. तिवारी जी का पार्थिव शरीर प्रातः 9 बजे आम जनता के दर्शनार्थ सर्किट हाउस मे रखा गया। गमगीन माहौल में हर कोई स्व. तिवारी के विकास कार्यो, उनके व्यवहार, उनके विकास के लिए किये गये कार्यो की चर्चा कर रहे थे।

Leave A Comment