Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



विभिन्न शहरो के मास्टर प्लान पर काम जारी , जानिए खबर

CM-CM

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि रूद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, बाजपुर, सितारगंज, गदरपुर के सुनियोजित विकास हेतु मास्टर प्लान पर कार्यवाही गतिमान है। प्रथम चरण में जी0एस0आई0 आधारित बेस मैपिंग सर्वे हेतु फर्म का चयन कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जांच के निर्देश

सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा की शिकायत पर सितारगंज क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यो की गुणवता गिरावट की खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस सम्बन्ध में जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सितारगंज के शक्तिफार्म तथा राज्य के अन्य स्थानों में 108 एम्बुलेन्स सेवा पर्याप्त संख्या में प्रारम्भ कर दी जाएगी, वर्तमान में एम्बुलेन्स सेवा पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गदरपुर के हैपिटाईटिस से शत-प्रतिशत प्रभावित कनकटा व चन्दानगर गांवों में उक्त बीमारी के कारणों के अध्ययन के आदेश जिलाधिकारी को दिए। मुख्यमंत्री ने उक्त गांवो की पेयजल व्यवस्था का भी संज्ञान लिया। यूपीआरएनएन द्वारा छतरपुर से बिन्दुमोड़ा तक सड़क निर्माण का कार्य न किए जाने तथा 6 करोड़ रूपये का भुगतान होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य यूपीआरएनएन के स्थान पर स्थानीय एंजेसियों, लोक निर्माण विभाग आदि द्वारा करवाने पर विचार किया जाय।

मुख्यमंत्री ने लिया अस्पतालों की स्थिति का संज्ञान

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर से जिले में अस्पतालों की स्थिती, बरसात के मौसम को देखते हुए मरीजो की संख्या, दवाईयों की पर्याप्त आपूर्ति, सांप द्वारा काटने की दुर्घटनाओं व एंटी वेनम दवाईयों की आपूर्ति की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए किए बरसात के मौसम को देखते हुए चिकित्सा तंत्र विशेष रूप से सर्तक व सक्रिय रहे।

वनरावत जनजाति के संरक्षण व विकास पर विशेष बल- सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खटीमा व आसपास के वन क्षेत्रों में रहने वाली शान्तिप्रिय वनरावत जनजाति के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले तथा उनकी संस्कृति का संरक्षण भी हो, इस दिशा में सरकार व प्रशासन को विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने जनजातियों के वनाधिकारों को मजबूत करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में शीघ्र ही एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। कूड़ा निपटान के लिए कलस्टर बेस्ड ट्रेचिंग ग्राउण्ड का निर्माण बैठक में जानकारी दी गई कि रूद्रपुर, काशीपुर, भीमताल, भवाली सहित आसपास के आठ शहरों के कूड़ा निपटान हेतु कलस्टर अप्रोच अपनाते हुए एक ही ट्रेचिंग ग्राउण्ड का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्यो पर कार्यवाही गतिमान बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में विभिन्न निर्माण कार्यो पर दु्रत गति से कार्यवाही गतिमान है तथा अधिकांश कार्य जून 2019 तक पूरे कर लिए जाएगे। खटीमा में ग्राम बरी अंजनिया एवं टैडाघाट के बीच लोहिया नाले के मार्ग का निर्माण, कुटरा चौराहे से अलविदी तक जोडने वाले मार्ग का पुनः निर्माण कार्य, ग्राम चटिया फार्म में स्कूल से शिव मन्दिर तक मार्ग निर्माण कार्य जून 2019 तक पूरा हो जाएगा।  रूद्रपुर के जगतपुरा पार्ट, भूरारानी, छतरपुर एवं धरमपुर में सी0सी0 मार्ग के निर्माण, रूद्रपुर के वार्ड नं0 5 खेडा में सी0सी0 मार्ग, ग्राम रम्पुरा पार्ट में सी0सी0 मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। सितारंगज में शक्तिफार्म रूद्रपुर में रंजीतनगर से गोविन्द नगरत तक मार्ग के पुर्ननिर्माण का कार्य मार्च 2019 तक पूरा हो जाएगा। नानकमत्ता में थारू जनजाति विकास भवन का निर्माण दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। नानकमत्ता को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने हेतु कार्यवाही गतिमान है। प्रस्ताव प्राप्त खटीमा में लालकोठी शारदाघाट मन्दिर, भारामल मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है व शीघ्र शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। किच्छा में डिग्री कालेज का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेज दिया गया है। किच्छा में आदित्य चौक से डी0डी0 चौक होते हुए दरऊ चौराहे तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के 4.96 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को एक महीने में अनुमोदन प्राप्त हो जाएगा। रूद्रपुर शहर में गाबा चौक से डी0डी0 चौक होते हुये तीन पानी तक मार्ग चौड़ीकरण का 3.82 करोड़ रूपये का प्रस्ताव व रूद्रपुर शिवनगर से ट्राजिट कैम्प तक सड़क निर्माण के सम्बन्ध में शीघ््रा ही शासनादेश जारी हो जाएगा। नानकमत्ता में देवीपुर-ज्ञानपुर गौडी सडक के निर्माण, नानकमत्ता में लामाखेडा पुल के निर्माण, ग्राम छमीपाथशाही गुरूद्वारा के पास खकरा नाला व पहसेनी-लामाखेडा खकरा नाला में पुल निर्माण के प्रस्ताव को लगभग 2 महीने में स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। खटीमा में देवभूमि धर्मशाला की ओर से सी0सी0 मार्ग व नाली निर्माण, खटीमा में झनकट में ललित बोरा एवं शिशु मंदिर होकर हाइवे की ओर मार्ग डामरीकरण के प्रस्तावों पर शासन द्वारा एक माह में अनुमोदन जारी कर दिया जाएगा।

यह रहे उपस्थित
बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविन्द पाण्डेय, विधायक राजकुमार ठुकराल, सौरभ बहुगुणा, राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, डा0 प्रेम सिंह, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी व समस्त जिला प्रशासन उपस्थित था।

Leave A Comment