Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



विशाल कुमार नहीं है आप के सदस्य, भाजपा गुमराह न करे : विशाल चौधरी

AAP

देहरादून। आम आदमी पाटी के महानगर अध्यक्ष विशाल चैधरी ने कहा है कि कुछ समाचार पत्रों में भाजपा के हवाले से प्रकाशित आप नेता व विधानसभा प्रभारी विशाल कुमार के भाजपा की सदस्यता लेने संबंधी समाचार को निराधार बताया। कहा कि विशाल कुमार कभी भी आप का कार्यकर्ता तक नहीं रहा है। विशाल कुमार नाम के व्यक्ति से किसी भी प्रकार का पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की मुख्यधारा की राजनीति में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार व लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई हुई है। आज भाजपा सिद्धांतो व विचारों को छोड़कर जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। उनका कहना भ्रमित करने वालों के खिलाफ जनांदोलन किया जायेगा। दो दिन पूर्व जिस प्रकार भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री व राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक खजानदास और मेयर व विधायक विनोद चमोली की उपस्थिति में किसी विशाल कुमार नाम के व्यक्ति को फर्जी तरीके से आप नेता व विधानसभा प्रभारी बताकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई वह निंदनीय है। उनका कहना है कि पार्टी इस वार्ता के माध्यम से इसका सार्वजनिक रूप से खंडन करती है। महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा मीडिया को गुमराह करके विभिन्न समाचार पत्रो में बिना किसी तथ्य व प्रमाणिकता के मेरे नाम का दुरूपयोग कर विशाल कुमार नामक व्यक्ति को आम आदमी पार्टी का विधानसभा प्रभारी बता जनता को भ्रमित कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की घटिया राजनीति की गई है, जबकि अभिलेखों के अनुसार उक्त विशाल कुमार आप पार्टी का कार्यकर्ता तक नहीं है। चौधरी ने आरोप लगया कि भाजपा आज उपलब्ध्विहीन पार्टी हो गई है और भाजपा में राजनीतिक शुचिता लुप्त हो गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने देहरादून जिले की दस विधानसभा प्रभारियों की सूची मीडिया को जारी करते हुये कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कथित विशाल कुमार आम आदमी पार्टी का विधानसभा प्रभारी तो क्या कभी कार्यकर्ता तक नहीं रहा. नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के पूरी ताकत के साथ उतरने की घोषणा व व्यापक जनसम्पर्क अभियान से घबराकर भाजपा राजनीति के निम्नतम स्तर पर उतर आई है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष विपिन खन्ना, महानगर सचिव विनय राणा, राजपुर विधानसभा प्रभारी सरिता गिरी, रायपुर विधानसभा प्रभारी जीतेन्द्र पन्त, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर पन्त, जिला उपाध्यक्ष विनोद बजाज,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल नाथ, रविन्द्र सिंह, अरविंद आर्य, राजेश कोठारी, कमल राणा, विनोद कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Comment