Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



‘विश्व पृथ्वी दिवस‘ पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

देहरादून । ‘विश्व पृथ्वी दिवस‘ पर पृथ्वी के संरक्षण हेतु भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय एवं उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) के संयुक्त तत्वावधान में यूसर्क के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा के बारे में यूसर्क के वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम के समन्वयक डाॅ. ओमप्रकाश नौटियाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। डाॅ. नौटियाल ने पृथ्वी दिवस के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो0 एस0के0 खन्ना ने अपने संबोधन में सभी से पृथ्वी के संरक्षण हेतु अपने आस-पास के पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने, प्लास्टिक के कम से कम प्रयोग एवं उचित निस्तारण की बात कही। डा0 भवतोष शर्मा ने धरती को हरा-भरा रखने एवं प्र्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। यूसर्क की डा0 मन्जू सुन्दरियाल ने पर्यावरण संबंधी गतिविधियां बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में तकनीकी के योगदान की बात कही। यूसर्क के डा0 राजेन्द्र सिह राणा ने अपने संबोधन में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जिससे धरती का सही संरक्षण हो सके। अनुराधा ध्यानी ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ सस्टेनेबल डेवलपमेंट की बात कही। कार्यक्रम के अंत में पेन्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विजेताओं की सूची नीचे संलग्न की गई है। विभिन्न विद्यालयों के 50 ये अधिक विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन यूसर्क के वैज्ञानिक डा0 राजेन्द्र सिंह राणा द्वारा दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दिव्या क्षेत्री एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल देहरादून प्रथम, अंजली राजकीय इण्टर काॅलेज मालदेवता द्वितीय, दिशा वर्मा एस.जीआर.आर. पब्लिक स्कूल तृतीय और वैशाली थपलियाल द हरमिटेज अकेडमी नथुवावाला को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रोशनी पाण्डे एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल, बसंत विहार प्रथम, अनिल उराव राजकीय इण्टर काॅलेज मालदेवता द्वितीय व गौरान्गी नैथानी एस.जी.आर.आर. बसंत विहार तृतीय रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 भवतोष शर्मा, डा0 मन्जू सन्दरियाल, डा0 राजेन्द्र सिंह राणा, अनुराधा ध्यानी, के0 के0 पाण्डे, आई.एम. धीवान, ओम जोशी, उमेश चन्द्र, शिवानी पोखरियाल, हरीश ममगांई, राजीव बहुगुणा, विपिन डोभाल, सुमन रतूड़ी उनियाल, अनूप सिंह नेगी, रिचा शर्मा, बबीता असवाल, जयदेव खन्ना उपस्थित रहे।

Leave A Comment