Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



विस अध्यक्ष ने किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन

uk-uk

ऋषिकेश। युवा कल्याण, शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में राजकीय इण्टर कालेज छिद्दरवाला में आयोजित खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा किया गया। हीरो मोटो कार्प के सहयोग से अण्डर 19 बालक एवं बालिकओं की 800 मीटर दौड का आरम्भ विधान सभा अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखा कर किया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए एवं हार व जीत तो खेल का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होने से युवाओं की खेल में रूचि रखने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ता है खेलकूद संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए जरूरी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से तराशने की। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए खेल भी बहुत जरूरी है। सभी को अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए और युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के खेल प्रतियोगितायें समय-समय पर आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने राजकीय इण्टर कालेज, छिद्दरवाला को अपनी विधायक निधि से फर्नीचर के लिए 2 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही श्री अग्रवाल ने दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को विधान सभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 5 हजार, 3 हजार एवं 2 हजार रूपये देने की घोषणा के साथ कार्यक्रम में स्वागत गीत गाने वाली प्रत्येक छात्राओ को भी एक-एक हजार रूपये देने की घोषणा की। खेल महाकुम्भ के अवसर पर उपजिलाधिकारी हरिगिरि, खण्ड शिक्षाधिकारी मुख लाल, प्रधानाचार्य डा0 आर0वी0 सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अनीता पंवार, देवेन्द्र नेगी, पुनम पोखरियाल, कोमल नेगी, सोवन कैन्तुर, बलविन्दर सिंह, गोकुल रमोला, बलराज सिंह, प्रिंस रावत, अनीता राणा, बैॅशाख सिंह, प्रमोद मधवाल एवं स्कूल के छात्र-छात्रायें व अध्यापकगण उपस्थित थे।

Leave A Comment