Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



वेलमेड हॉस्पिटल में पद्मश्री डॉ. यश गुलाटी ने दी सेवाएं, जानिए खबर

देहरादून । टर्नर रोड क्लेमनटाउन स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में बुधवार को पद्मश्री व डॉ. बीसी राय आवार्ड से सम्मानित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. यश गुलाटी ने अपनी ओपीडी सेवा दी। जिसमें 35 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इनमें से कुछ मरीजों को उन्होंने सर्जरी करने की सलाह दी है। डॉ. गुलाटी अब अगले महीने 17 अप्रैल (शुक्रवार) को सर्जरी व ओपीडी के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. यश गुलाटी ने कहा कि मुझे यह देख कर बहुत खुशी हुई कि देहरादून के लोग बहुत जागरुक हैं। आज मैंने जितने भी मरीज यहां देखें, सभी मरीजों ने कोरोना वायरस के चलते मास्क पहना था और सब लोग अपने हाथ सैनेटाइजर से साफ कर रहे थे। वेलमेड़ हॉस्पिटल के स्टॉफ ने बड़ी सावधानीपूर्वक मरीजों को कोऑर्डिनेट किया।  हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट ने बीच-बीच में आकर दरवाजे को सेनिटाइजर से साफ किया। उन्होंने कहा कि एक जागरुक नागरिक होने के नाते हम सबको आने वाले दो हफ्ते तक बहुत ही एहतियात बरतना होगा, ताकि हम कोरोना वायरस को भागने में सफल हो सकते हैं, इसलिए इस वक्त सावधानी रखना बहुत जरूरी है और मुझे प्रसन्नता है कि वेलमेड हॉस्पिटल के पूरे स्टॉफ और मरीजों ने इन सावधानियों का ध्यान रखा। वेलमेड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. चेतन शर्मा ने बुके देकर डॉ. यश गुलाटी का स्वागत किया। डॉ. चेतन शर्मा ने कहा कि वेलमेड़ हॉस्पिटल का उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों को हर बीमारी का इलाज देना है, और उसके लिए वह हर संभव प्रयास करेगें। उन्होंने बताया कि वेलमेड हॉस्पिटल में सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध है, लेकिन कई बार लोग भ्रमित होकर इलाज कराने के लिए दिल्ली जाते हैं, ये सोचते हुए कि शायद वहां ज्यादा बेहतर इलाज मिलता है, जबकि वहां उन्हें ज्यादा खर्चे के साथ-साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमने दिल्ली को ही अपने पास बुला लिया है, ताकि हमारे प्रदेश के लोग अपने ही शहर में बेहतर व किफायती इलाज करवा पाएं। वरिष्ठ  हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. यश गुलाटी अब महीने में एक दिन वेलमेड हॉस्पिटल  में ओपोडी व बाकी प्रोसीजर करेंगे। वेलमेड हॉस्पिटल की इस पहल के कारण अब देहरादूनवासियों को आधुनिक विधि द्वारा ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉ. यश गुलाटी अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। इन्होंने तीन पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज भी किया है। साथ ही ये कई राजदूतों के फैमिली डॉक्टर भी रह चुके हैं। इनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए भारत सरकार ने इन्हें पद्म श्री व डॉ. बीसी राय आवार्ड से नवाजा है। डॉ. यश गुलाटी को ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में महारत हासिल है, इतना ही नहीं वह ऑक्सफोर्ड हाफ नी रिप्लेममेंट भी करते हैं। बुधवार को उन्होंने वेलमेड़ हॉस्पिटल में अर्थराइटिस, स्पाईन एवं हड्डी व जोड़ रोगों से पीड़ित लोगों की जांच की। इस मौके पर ओपोलो हॉस्पिटल के विशाल कुमार व वेलमेड हॉस्पिटल के हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. उमर खुर्शीद, सौरभ शर्मा, अजय सिंह नेगी व अंजलि मसीह मौजूद रहीं।

Leave A Comment