Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

शहर के कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

देहरादून । रविवार को दोपहर के समय मूसलाधार बारिश के साथ आए तेज अंधड से शहर के कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो वहीं अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस व प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों को काटकर मार्गो से हटाया जिससे यातायात सुचारू हो सका। पेड़ गिरने से शहर में आधा दर्जन से अधिक वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। दोपहर के समय आए तेज अंधड व बारिश से जनपद के नगर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई। तेज अंधड़ व बरसात की वजह से थाना कैंट क्षेत्र में राजभवन के पास, थाना रायपुर क्षेत्र में थाने के पास, थाना पटेलनगर क्षेत्र में कारगी चैक के पास, थाना नेहरुकोलोनी क्षेत्र में रेस कोर्स तथा रिंग रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। सूचना पर संबंधित थाने व फायर स्टेशन देहरादून से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से पेड़ो को काटकर संबंधित मार्ग में यातायात को सुचारू कराया गया। पेड़ गिरने के कारण थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर एक वाहन छोटा हाथी उसकी चपेट में आ गया तथा थाना पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत कारगी चैक पर 6-7 दुपहिया वाहन पेड़ गिरने के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि अथवा किसी को कोई चोट नहीं आई है।

Leave A Comment