Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



शिक्षा के साथ ही मैं से हम की ओर भी सोचना होगा : सीएम त्रिवेंद्र

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के 18वें स्थापना दिवस समारोह मे सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित करते हुए छात्रों का आह्वान किया कि उन्हें शिक्षा के साथ ही मैं से हम एवं सेल्फ से सोसाइटी की ओर भी सोचना होगा। यही शिक्षा की भी सफलता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सूचना तकनीकि का उपयोग भी हमें मैं से हम के लिये करना होगा तभी आधुनिक तकनीकि का अर्थ साकार हो सकेगा। उन्होंने इसमें आम आदमी की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो सकती है इस पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज का युवा भविष्य का भारत है। शिक्षा के साथ ही अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी भी जरूरी है। हाल ही में आयोजित डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड में 150 स्कूली छात्रों की भी भागीदारी इसी उद्देश्य से करायी गयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज हित से जुड़े कार्यों मे जनसहभागिता जरूरी है, तभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके लिये उन्होंने रिस्पना से ऋषिपर्णा तथा कोशी नदियों के पुनर्जीविकरण के लिये प्राप्त जन सहयोग का उदाहरण दिया जिसमें एक घंटे मे लाखों वृक्षों का रोपण इन नदियों के आस पास किया गया। उन्होंने कहा कि हम किसी भी संकल्प को तभी परिणाम तक पहुंचा सकते है जब उसमें जन सहभागिता हो। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं का आह्वान किया कि अपने आस पास के गांवों के विकास में भी योगदान दें। उन्होंने छात्रों से बड़ी व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा। छात्रों को मैं सब कुछ कर सकता हूँ इस सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन ओम पाठक ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनका संस्थान इस क्षेत्र के 5 इंटर कालेजों को आधुनिक शिक्षा के प्रसार में सहयोग देगा ताकि वहां के छात्र भी शिक्षा की नवीन तकनीकि की लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि उनका कालेज शिक्षा की गुणवत्ता के लिये प्रयासरत है। स्कूल के हैडमास्टर राशिद ने स्कूल के कार्यकलापों की जानकारी दी।

Leave A Comment