Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



शिक्षा, खेती व हस्तशिल्प उत्तराखंड की तरक्की के मूलमंत्र हैं : रावत

cm

शिक्षा, खेती व हस्तशिल्प उत्तराखंड की तरक्की के मूलमंत्र हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को सक्षम राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। समाज का प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा से लाभान्वित किया जा रहा है। विकासनगर के मदर्सू गांव में युवक मंगल दल द्वारा आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्राम मदर्सू में शहीद भीम सिंह पुण्डीर की स्मृति में मिनी स्टेडियम, क्षेत्र में एक छोटा अस्पताल, बिन्हारी समुदाय को ओबीसी में शामिल करने के लिए केबिनेट में विचार किए जाने, भद्रराज मन्दिर परिसर में बरसाती पानी एकत्र करने के लिए जलाशय हेतु 5 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की 6 ग्राम सभाओं के महिला मंगल दलों के बैंक खाते सीएम विवेकाधीन कोष से 5-5 हजार से खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि पिछले दिनों लड़ी गई लडाई उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई थी। इसमें क्षेत्रीय विधायक नवप्रभात की अग्रणी भूमिका थी। सरकार गरीब, गांव, माताओं, बहनों, जरूरतमंदों की सरकार है। हमने पेंशनों की संख्या 1 लाख 74 हजार से बढ़ाकर 7 लाख से अधिक कर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य सामाजिक पेंशनों से लाभार्थियों की संख्या को इस वर्ष के अंत तक 8 लाख से अधिक करना है। महिलाओं के जन्म से लेकर उम्र के हर पड़ाव पर राज्य सरकार अपनी किसी न किसी योजना को लेकर महिलाओं के साथ खड़ी है। पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी में महिलाओं की भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य 30 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान करने का है। साथ ही 50 हजार से अधिक युवाओं को उद्यमी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए मंडुवा, झंगोरा, गहत, काला भट आदि स्थानीय उत्पादों के साथ ही पेड़ लगाने, बरसात के पानी को एकत्र करने के लिए जलाशयों का निर्माण करने व दुग्ध उत्पादन पर बोनस दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक नवप्रभात, मदन सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Comment