Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



संगम से निकली यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

रुद्रप्रयाग | नगर क्षेत्र के प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर बेलणी में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर स्थानीय महिला भक्तों ने संगम तट से 101 जल कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा भी निकाली। तीन मई को पूर्णाहुति एवं भंडारे के कथा का समापन होगा। मंदिर समिति एवं स्थानीय भक्तों के सहयोग से नगर रुद्रप्रयाग के बेलनी स्थित प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा भव्य रूप से शुभारंभ हो गया है। शनिवार को सुबह मंदिर में ब्राह्मणों एवं पुजारी ने मंदिर में श्रीराम व हनुमान की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया, जिसके बाद मंदिर समिति एवं स्थानीय भक्त गाजे बाजों के साथ मंदाकिनी-अलकनंदा संगम तट पर पहुंचे। जहां ब्राह्मणों ने मां गंगा की पूजा अर्चना करने के उपरान्त ही गंगा जल को कलशों में भरा गया। जैसे ही यहां से जल यात्रा ने प्रस्थान किया, वैसे से ही श्रीराम के जयकारों से यहां का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जल कलश यात्रा संगम बाजार से केदारनाथ तिराहे होते मुख्य बाजार तक निकाली गई। इसके बाद कलश यात्रा को मंदिर प्रांगण में पहुंची, जहां यात्रा का फूल व अक्षतों से जोरदार स्वागत हुआ। जल कलश यात्रा में 101 स्थानीय महिला भक्तों ने प्रतिभाग किया। कथावाचक 108 हरिदास महाराज ने कहा कि वर्तमान में निर्मल व अविरल गंगा जल का पानी स्वच्छ नहीं रह गया है। उदगम स्थल से ही गंगा का पानी मैला हो रहा है। उन्होंने स्थानीय जनता से नदियों में स्वच्छता बनाने की अपील की है। आगामी 3 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के महंत उपमन्यु दास ने नगर के अधिक से अधिक भक्तों से कथा में पहुंचकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है। इस अवसर पर महंत उपमन्यु दास, विधायक भरत सिंह चैधरी, विजय कप्रवान, सुरेन्द्र रावत, अजय सेमवाल, अजीत राणा, नरेन्द्र पंवार, प्रकाश कप्रवाण, वंदना डिमरी समेत बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

Leave A Comment