Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



सत्य की रोशनी परमात्मा बोद्य से मिलती है : ऊषा अरोड़ा

gyan

देहरादून। निरंकारी मंडल के सत्संग कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए ऊषा अरोड़ा ने कहा कि अज्ञानता के अंधेरे में भटके लोगों को ज्ञानरूपी उजाले की आवश्यकता है। जिससे जीवन में उजाला आता है, वह परमात्मा का बोद्य ही है जो हमें सत्य की रोशनी में जीवन जीने का तरीका सिखाता है। सद्गुरू की शरण में आकर जीवन की हर अभिलाषा ज्ञान से प्राप्त होती है।रेस्ट कैंप स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग सत्य की राह से भटक जाते हैं वह अपने जीवन को भ्रमों में फंसाकर भटकन में रहते हैं। सद्गुरू की कृपा दृष्टि से भ्रम-भ्रान्तियां दूर होती हैं। क्योंकि सद्गुरू मानवता प्रेम के लिए संसार में जीवन जीकर सबका कल्याण करता है। धर्म मजहब सम्प्रदाय से ऊपर उठकर मानव एकता का संदेश देता है। जिससे दीवार रहित संसार का निर्माण होता है। बिना दिल में सच का वास करें कैसे मनुष्य पाक-साफ हो सकता है। ईष्र्या, नफरत आदि की खेती जहां होती है वहां कैसे प्यार, एकता, नम्रता की बारिस हो सकती है। सुन्दर तन के साथ सुन्दर मन की आवश्यकता होती है यदि सद्गुरू का साथ मिल जाये तो वह और सुन्दर हो जाता है। उन्होंने कहा कि पारब्रह्म परमात्मा का बोध हमें वह जीवन दर्शन देता है जिससे संकीर्णतायें मिटती है, विशालता हृदय में आती है, वह मनुष्य भाग्यशाली हैं जो निरन्तर सद्गुरू की शरण में रहकर अपने जीवन को समर्पित कर देता है। सिर्फ एक के साथ नाता जोड़कर जीवन को सार्थक बनाता है। सद्गुरू हर बात सरलता के साथ सिखाता है, निर्मलता के साथ सिखाता है। हम किसी से झूठ बोलते हैं तो इसका मतलब कि हम अपने आप से झूठ बोलते हैं। और मनुष्य अपने झूठ पर ही पर्दा डालता जाता है। सत्य से विमुख हो जाता है। सत्य प्रभु परमात्मा है जिसके साथ में सद्गुरू जोड़कर जीवन जीने का सलीका सिखाता है। जो सदा ही शाश्वत सत्य है। सत्संग समापन से पूर्व अनेक सन्तों-भक्तों ने गीतों एवं प्रवचनों के द्वारा गढ़वाली, पंजाबी, हिन्दी भाषा का सहारा लेकर संगत को निहाल किया। मंच संचालन बहन शशि बिष्ट ने किया।

Leave A Comment