Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



सद्गुरू सुदीक्षा जी महाराज ने किया नवनिर्मित निरंकारी सत्संग भवन का लोकार्पण

uk

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में रविवार सायं को सद्गुरू माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव जी महराज ने अपने प्रथम आगमन के अवसर पर जयघोष के बीच दूर-‘दूर से आये संतों महापुरूषों की मौजूदगी में करतल ध्वनि एवं ढोल नगाड़ों के बीच नवनिर्मित निरंकारी सत्संग भवन का विधिवत लोकापर्ण किया। गौरतलब है कि सत्गुरु सुदीक्षा जी महाराज का गद्दी संभालते ही उत्तराखण्ड की धरती पर पहला संत समागम है। हरिद्वार बाइपास पर रविवार को पहले विशाल निरंकारी संत समागम के साथ ही नवनिर्मित संत निरंकारी भवन का लोकापर्ण किया गया। जिसकी अध्यक्षता संत निरंकारी मिशन की छठी सत्गुरु सुदीक्षा जी महाराज ने की। सत्गुरु सुदीक्षा जी महाराज का गद्दी संभालने के बाद मसूरी प्रवास के दौरान दून का पहला निरंकारी संत समागम सम्पन्न हुआ। बाबा हरदेव सिंह महाराज जी का आज एक और सपना साकार हो गया। जब उनके द्वारा स्वीकृत 20 हजार संतों के बैठने की क्षमता वाले भवन आज संतों को समर्पित हो गया। कार्यकग्रम में देहरादून के आसपास के प्रांतों के अलावा, गढ़वाल, कुमाऊं, उत्तर प्रदेश से काफी तादाद में संतों महापुरूषों ने भाग लिया। सेवादल के भाई बहनों के साथ संगतों ने रात दिन एक करके समागम को सफल बनाने में में अपना अमूल्य योगदान दिया। समागम में दूर-दूर से आयी संगतों के बैठने, लंगर, प्याउ, टैªफिक आदि की सुंदर तरीके से व्यवस्था की गयी। साथ यातायात व्यवस्था का ध्यान रखा गया जिससे आने जाने वाले किसी प्रकार की परेशानी न हो। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, एवं संयोजक कलम सिंह रावत ने सत्गुरू माता सुदीक्षा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने दूर-दूर से आयी संगतों का धन्यवाद दिया। उद्घाटन के तदउपरान्त विशाल संत समागम का आयोजन हुआ। अध्यात्मिक विशाल संत समागम के माध्यम से वक्ताओं एवं गीतकारों ने मानवता का रूतबा बुलंद करने वाले अने गीत व विचार रखे। एकत्व, भाईचारे, मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बने सहारा, एक नूर है सबके अंदर – नर हो चाहे नारी, दीवार रहित संसार बनायें, आपस में सब प्यार बढ़ाये आदि संदेशों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी। इस अवसर पर मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, संयोजक कलम सिंह रावत, मोलू राम आर्य, बीपी जोशी, जसराम थपलियाल, ललित मोहन भट्ट, क्षेत्रीय संचालक दिलबर सिंह पंवार, संचालक पूज्य सेवादल मंजीत सिंह, कमेटी मेम्बर नरेश विरमानी, विजय रावत, अंजय दत्ता, नरेन्द्र राठौर, सुभाश चन्द्रा, दर्षन लाल, विकास बिहानिया, राकेश डोभाल, वीरेन्द्र विरमानी, डाक्टर संजय , जयनन्दन, मणी भारती, जगत सिंह भंडारी, राजेश जी, सुशीला रावत, अंजू रावत एवं सेवादल के भाई-बहन आदि के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी, उमेश शर्मा काऊ, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष, अजित डोभाल सुरक्षा सलाहकार भारत सरकार, हरबंस कपूर, मातबर सिंह कण्डारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने समागम की शोभा बढ़ायी। मंच संचालक ज्ञान प्रचारक राजीव बिजल्वाण ने किया।

Leave A Comment