Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सफारी वाहनों का संचालन होगा काॅर्बेट टाइगर रिजर्व कोटद्वार में

rawat

देहरादून। वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि काॅर्बेट टाइगर रिजर्व कोटद्वार क्षेत्र के अन्तर्गत सफारी वाहनों का संचालन किया जाएगा। कोटद्वार से कार्बेट टाइगर रिजर्व के सोना नदी वन्य जीव विहार व बफर क्षेत्र के अन्तर्गत सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। विधानसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन के विकास के लिए इको टूरिज्म की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का लगभग 70 प्रतिशत भू भाग वनों में होने के कारण पर्यटन के लिए अच्छा स्थान है। वन विश्राम भवनों की एक विशिष्ठ पहचान होने के कारण राज्य ईको टूरिज्म विकास निगम ने प्रथम चरण में सर्किट विकास के सिद्धांत पर आधारित पांच सर्किट के विकास की योजना बनाई है। इन पांच सर्किटों में लगभग 35 वन विश्राम भवन चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें गन्तव्य स्थलों के रूप में विकसित कर इनको एक सुविकसित पर्यटन पैकेज के साथ जोड़ा जाएगा। इन गन्तव्य स्थलों के निकट स्थित गांवों का विकास और वहां रहने वाले लोगों की आय में वृद्धि के लिए इन सर्किट के विकास में अन्तर्निहित है। इन प्राचीन और प्राकृतिक रूप से अतिसुंदर वन विश्राम भवनों का सर्किट आधारित विकास कर इन्हें विशेष रामांचक पर्यटन के रूप में खोला जाएगा जो प्रदेश की आजीविका विकास में महत्वपूर्ण भूमिा निभाते हुए प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में कारगर साबित होंगे । ईको टूरिज्म विकास निगम के माध्यम से प्रकृति आधारित पर्यटन को लोकप्रिय बनाने की दिशा में यह आदर्श पहल होगी।

Leave A Comment