Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



सबसे अधिक बिकने वाले जियोफोन पर उठायें व्हाट्सएप का आनंद

wsp

देहरादून। पहली बार, व्हाट्सएप समूचे भारत में जियोफोन के लिये उपलब्ध होगा। व्हाट्सएप ने जियोफोन के लिये अपने प्राइवेट मैसेजिंग एप का एक नया वर्जन बनाया है। जियो फोन का संचालन केएआइओएस आॅपरेटिंग सिस्टम पर होता है। फीचर फोन पर व्हाट्सएप के आ जाने से लोगों को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों से बातचीत करने का एक आसान, भरोसेमंद और सुरक्षित साधन मिलेगा। नये एप द्वारा व्हाट्सएप की सर्वश्रेष्ठ खूबियों की पेशकश की जाती है, जिनमें तेज और भरोसेमंद मैसेजिंग एवं सभी एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड में तस्वीरें एवं वीडियोज भेजने की योग्यता शामिल हैं।  इसके साथ ही कीपैड पर बस कुछ टैप्स के साथ वाॅयस मैसेजेज को रिकाॅर्ड करना एवं भेजना भी आसान है। इसे शुरू करने के लिये जियोफोन के यूजर्स को सिर्फ अपने फोन नंबर की पुष्टि करनी होगी और इसके बाद वे एक-दूसरे को या ग्रुप में अन्य व्हाट्सएप यूजर्स के साथ चैटिंग शुरू कर सकते हैं। व्हाट्सएप के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस डेनियल्स ने कहा, ‘‘समूचे भारत में लाखों लोग अब श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जियोफोन पर व्हाट्सएप प्राइवेट मैसेजिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। केएआइओएस के लिये इस नये एप को डिजाइन कर, हमें उम्मीद है कि भारत और दुनिया भर में लोगों की सभी के साथ संचार करने की योग्यता बढ़ेगी। इसके साथ ही जियो फोन के यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ संभावित मैसेजिंग अनुभव प्राप्त हो पायेगा।‘‘ आकाश अंबानी, डायरेक्टर, रिलायंस जियो इन्फोकाॅम लिमिटेड ने कहा, ‘‘जो लोग अनकनेक्टेड हैं, उन्हें कनेक्ट करने के इस मूवमेंट के दौरान कई साझीदार इस काम को मजबूत बनाने के लिये आगे आये। हमारे साथ शुरूआत से ही खडे़ रहे ऐसे पार्टनर्स में से एक है फेसबुक और इसका पारितंत्र। इस साझेदारी का एक परिणाम आज दुनिया के सामने है। हम आज से सभी जियो फोन्स पर दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले चैट एप्लीकेशन व्हाट्सएप को उपलब्ध करायेंगे। जियो इस सपने को साकार करने के लिये फेसबुक और व्हाट्सएप टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता है।‘‘व्हाट्सएप 10 सितंबर 2018 से जियोफोन एपस्टोर में उपलब्ध है। इसे 20 सितंबर 2018 तक सभी जियोफोन्स पर शुरू कर दिया जायेगा। लोग एपस्टोर पर जाकर और ‘डाउनलोड‘ पर क्लिक करके जियोफोन एवं जियोफोन 2 दोनों पर ही व्हाट्सएप डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave A Comment