Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सबसे पहली प्राथमिकता डेंगू की रोकथाम : रावत

uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी जिलाधिकारियों को डेंगू व अन्य वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिये अन्तर जिला समन्वय समिति के गठन के निर्देश दिये है। उन्होने जनपदो मे सफाई व्यवस्था दुरस्त करने एवं प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण के भी निर्देश दिये है। सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के साथ जनपद नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार व देहरादून के जिलाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डेंगू की रोकथाम के लिये जनपद स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहरो में सफाई व्यव्यस्था के प्रति विशेष ध्यान दे, नियमित रूप से फागिंग हो, पानी की निकासी जैसी समस्याओं का त्वरित रूप से निदान किया जाय। उन्होने निर्देश दिये कि डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी नियमित रूप से समाचार पत्रों को उपलब्ध करायी जाय ताकि लोगो मे अनावश्यक भ्रम न फैले। उन्होने अस्पतालों मे पीड़ितो के उपचार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने, ब्लड़ सेपरेटर यूनिट को प्रभावी बनाने, ब्लड़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश उन्होने दिये, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि अस्पताल में आने वाले पीड़ितो को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाय, यदि उन्हे भर्ती कराना पड़े तो इसकी व्यवस्था की जाय। किसी भी जरूरतमंदको बिना उपचार के अस्पताल से न लौटाया जाय। अस्पतालो में बेड़ व दवा आदि की पर्याप्त रूप से व्यवस्था रखी जाय। उन्होने जिलाधिकारियों से अस्पतालो की व्यवस्थाओं की स्वंय भी निरीक्षण करने को कहा, उन्होने कहा कि इस सम्बंध में सभी सम्बंधित विभागो से भी समन्वय किया जाय, अस्पतालो में पर्याप्त व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के बावजूद यह सन्देश नही जाना चाहिए कि डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के लिये व्यवस्था नही की जा रही है। उन्होने महानिदेशक स्वास्थय को भी निर्देश दिये कि राज्य स्तर पर इस सम्बंध में की जा रही व्यव्स्थाओं की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराया जाय, उन्होने सम्बंधित जिलाधिकारियों से की जा रही व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की तथा इस सम्बंध में आवश्यक एहतियात बरतने को कहा।

Leave A Comment