Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



समरजहां हत्याकांड का खुलासाः राकेश गुप्ता समेत मोमिन गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने देहरादून के सहस्रधारा में हुए समरजहां उर्फ रिहाना हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मामले मे पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राकेश गुप्ता, सीमा सिंघल, कार्तिक और मोमिन को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि 2 लाख रुपए की सुपारी देकर समरजहां की हत्या करवाई गई थी। अवैध संबंधों के चलते समरजहां की हत्या हुई। राकेश गुप्ता के बेटे कार्तिक गुप्ता ने मुजफ्फरनगर के शूटरों से समरजहां की हत्या कराई थी। कार्तिक और उसकी मां सीमा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि समरजहां को लेकर गुप्ता परिवार में कड़वाहट बढ़ गई थी। यह कड़वाहट तब और बढ़ गई जब आठ महीने पहले राकेश गुप्ता ने समर जहां को रुड़की शिफ्ट कर दिया। वह हर मंगलवार उससे मिलने आता था और उसे मोटी रकम देता था। परिवार को लगा इस तरह तो समरजहां एक दिन उनकी प्रॉपर्टी पर भी दावा करने लगेगी। तब वह सड़क पर आ जाएंगे। इस बीच पता चला कि दवा कारोबारी राकेश गुप्ता ने समरजहां के नाम देहरादून में 25 लाख रुपए का एक फ्लैट बुक करा दिया है। इसक बात पर गुप्ता परिवार में काफी झगड़ा हुआ। तब कारोबारी ने अपने बेटे कार्तिक को भी देहरादून शिफ्ट करने का फैसला किया। करीब 20 दिन पहले रेस्टोरेंट और बुटीक दोनों एक साथ खुले, लेकिन यहां समरजहां अपनी बुटीक को संभालने के साथ-साथ रेस्टोरेंट में भी दखल देने लगी। समरजहां वहां होने वाली कमाई से भी कुछ हिस्सा ले लेती थी। जिससे कार्तिक परेशान रहने लगा। यह बात जब दवा कारोबारी की पत्नी सीमा को पता चली तो उसने समरजहां को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सीमा गुप्ता के कहने के बाद कार्तिक ने मुजफ्फरनगर निवासी मोमिन से संपर्क किया। मोमिन ने शूटर से बात की और उसे लेकर छह मई को देहरादून आया। यहां कार्तिक ने उसे समरजहां का फ्लैट और बुटीक दिखाया और उसके आने-जाने की टाइमिंग भी बताई। इसके बाद सात मई की रात समरजहां की गोली मार कर हत्या कर दी गई। रेस्टोरेंट चलाने वाले गुप्ता के बेटे कार्तिक ने समरजहां की हत्या में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना वाली रात हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए गुप्ता परिवार पर फोकस कर दिया था। पुलिस को यह जानकारी हो गई थी कि समरजहां से रिश्ते को लेकर गुप्ता परिवार में काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। पुलिस को उम्मीद थी कि हत्या के तार इस परिवार से भी जुड़े हो सकते हैं। प्राथमिक जांच में सच बाहर नहीं आया तो पुलिस ने समरजहां के एक अन्य करीबी की तरफ जांच की दिशा घुमा दी। तीसरे दौर की बातचीत में गुप्ता परिवार के एक शख्स के बयानों में विरोधाभास आया तो पुलिस ने नए सिरे से शिकंजा कस दिया। वारदात का शिकार महिला पहले पति को तलाक देकर मुजफ्फरनगर के एक दवा कारोबारी राकेश गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। कारोबारी 15 दिन पहले ही उसे यहां लेकर आया था। समरजहां खुद भी तलाकशुदा थी। गुप्ता का बेटा कार्तिक सहस्त्रधारा रोड पर पैसेफिक गोल के पास माउंट ग्रिल के नाम से फैमिली रेस्टोरेंट चलाता था। समरजहां गुप्ता के बेटे के साथ रेस्टोरेंट की देख-रेख करती थी। गुप्ता अब रेस्टोरेंट के बराबर में ही समरजहां के लिए बुटीक सेंटर खुलवा रहा था।

Leave A Comment