Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



समाजिक आर्थिक उन्नयन से आयेगी समाज में जागृति : मुख्यमंत्री

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आंचलिक फिल्मों को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक दर्शकों तक इनकी पहुंच बनाने के लिये समेकित प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने कहा कि हमारी गढ़वाली, कुमाऊनी अथवा जौनसारी कला संस्कृति एवं फिल्म विधा इस क्षेत्र में कार्य करने वाले समर्पित सांस्कृतिक कर्मियों एवं फिल्मकारों के प्रयासों से अपनी पहचान बनाये हुए है। उन्होंने प्रदेश की आंचलिक फिल्मों को बडे पर्दे पर समाज के सामने लाने के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने फिल्मों को बाजार उपलब्ध कराने पर बल देते हुए प्रदेश की फिल्मों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तथा प्रोत्साहन अनुकूल नीति बनाये जाने की भी बात कही। शनिवार के विधानसभा के समीप स्थित एक स्थानीय होटल में उत्तराखण्ड फिल्मस बेनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म कन्यादान का ट्रेलर/प्रोमो लांच करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज में व्याप्त जाति प्रथा आपसी भेदभाव को दूर करने के साथ ही बिखरे सपनो को साकार करने के प्रयासो को यह फिल्म प्रेरणा का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मकारों एवं लोक कलाकारों को उनका मेहनताना मिलता रहे तथा उन्हें दर-दर न भटकना पड़े, इसके लिए कारगर धरातलीय नीति तैयार करने पर ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के सभी प्रमुख नगरो में थियेटर खोले जाने पर भी बल दिया, इससे फिल्मों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ने के साथ ही फिल्म निर्माता व कलाकारों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में निर्मित होने वाली आंचलिक फिल्मों को सब्सिडी दिये जाने की भी नीति तैयार की जायेगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति व लोक कला जिन्दा रहे इस पर हम सबको ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज से रूढ़ीवादी प्रथा समाप्त होनी चाहिए इसके लिये जन जागरूकता की आवश्यकता है। उनका कहना था कि समाज में आर्थिक उन्नयन से सामाजिक जागृति आयेगी तथा इन प्रथाओं का अन्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में बदलाव आ रहा है लोग जागरूक हो रहे हैं। इस अवसर पर उत्तराखण्ड संस्कृति कला परिषद् के उपाध्यक्ष घनानंद ने आंचलिक फिल्मों को प्रोत्साहन देने पर बल देते हुए कहा कि आंचलिक फिल्मों को बढ़ावा देने से लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। फिल्म के निर्माता निर्देशक देबू रावत ने कहा कन्यादान फिल्म में उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद व आपसी भेदभाव को मिटाने की पहल की है। फिल्म सितम्बर 2019 में रिलीज होगी। इस अवसर पर कार्यकारी निमात्री रजनी रावत, सह निर्माता योगेश रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह पंवार, अशोक चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment