Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सरकारी विभागों में एससी एसटी के बैकलाॅग के पदों को प्राथमिकता

sc_st

सरकारी विभागों में एससी एसटी के बैकलाॅग के पदों को प्राथमिकता से भरा जा रहा है। नगर निगम हाॅल में एससी एसटी एम्प्लाॅईज फेडरेशन द्वारा आयोजित ‘‘एससी व एसटी के लिए मानवाधिकार’’ पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने विभागों में बैकलाॅग की भर्ती व आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले पदों में एससी व एसटी के लिए आरक्षण के अनुश्रवण के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक अनुश्रवण समिति बनाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री रावत ने देहरादून में अम्बेड़कर भवन के लिए भूमि उपलब्ध होने की दशा में 1 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी। फेडरेशन इसके लिए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करवाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें दुनिया का सबसे अद्भुत संविधान दिया। इसकी बदौलत ही हम आज विश्व की महान शक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। बाबा साहेब ने भगवान बुद्ध के समता के संदेश को आगे बढ़ाया। संविधान द्वारा संगठित होने व अभिव्यक्ति का अधिकार दिया गया। हम अपनी आवाज उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक विद्वेष की भावना को समाप्त करने के लिए अच्छी सोच को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। पदोन्नति में आरक्षण के मसले पर इरशाद आयोग काम कर रहा है। एससी व एसटी के बैकलाॅग के पदों को भरे जाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले पदों में आरक्षण का पालन करने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अनुश्रवण के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य महिला आयोग में एक महिला सदस्य अनुसूचित जाति/जनजाति से बनाए जाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में एसटी वर्ग से नियुक्त किए गए हैं। सेवा आयोग में भी एससी सदस्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस राजेश टंडन, विधायक व संसदीय सचिव जीतराम, विधायक भीमलाल आर्य, फेडरेशन के चंद्रसिंह, करमराम, आशा टम्टा, मोहनलाल, भूपेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह तोमर सहित फेडरेशन से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment