Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सरकार ने अनुकृति गुसाँई का किया सम्मान

CM

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित एक समारोह में मिस ग्रांड इंडिया 2017 की विजेता अनुकृति गुसाँई का सम्मान किया। उन्होंने अनुकृति को बधाई देते हुए उनके अगले इवेंट मिस ग्रांड यूनिवर्स के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य जिसके एक छोटे से गांव से होने के बावजूद जिस तरह से अनुकृति ने विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है इसके लिए सिर्फ अनुकृति ही नहीं बल्कि उसके माता-पिता भी उतने ही बधाई के पात्र हैं। उनके बिना यह सम्भव नहीं होता। लैंसडाउन की अनुकृति की उपलब्धि को प्रदेश के युवा वर्ग के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने इस अवसर पर अनुकृति को प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में आगे आकर प्रदेश में लिंगानुपात को बालिकाओं के पक्ष में बढ़ाने में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ अपने पैशन को पूरा करना, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर अनुकृति ने कहा की पहाड़ की बेटी के पास टैलेंट है, पर्सनालिटी है, कपैसिटी है, बस आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें संसाधन मिले। उन्होंने कहा कि वो बेटी बचाओ अभियान के साथ पलायन रोकने के लिए भी उत्तराखंड में काम करेंगी। उन्होंने उत्तराखंड को उन्हें दिये सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। अनुकृति को पुस्तक ‘सदा सफल हनुमान‘ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी उपस्थित थे

Leave A Comment