Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सराहनीय कार्य : लाल चुनरिया ओढ़े विदा हुई 31 बेटियां

बालाजी सेवा समिति की अनूठी पहल

देहरादून। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर रविवार को हिन्दू वैदिक रीति रिवाज से 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया और खुशियो के आंसू और लाल चुनरिया ओढ़े 31 बेटियों को विदा किया। रविवार सुबह दर्शनलाल चौक स्थित पंचायती मंदिर से जब 31 दूल्हों की एक साथ बारात निकली तो सब देखते रह गए। एक के बाद एक दूसरा दूल्हा कतार में देख लोग रास्ते में खड़े होकर बारात का लुप्त उठाने लगे और जब तक बारात उनके आंखों से दूर न हुई तब तक दूल्हों को देखते रहे। घोसी गली स्थित पंचायती मंदिर से पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, सहारनपुर चैक, पटेलनगर होते हुये बारात कारगी रोड़ स्थित वेडिंग प्वाइंट पहुंची जहां समिति के पदाधिकारियों, बेटियों के परिजनों और मेहमानों ने बारातियों की जोरदार अगुवानी की तथा वैवाहिक आयोजनों की रस्में पूरी की। विवाह कार्यक्रम में समिति के सेवादारों के अलावा समाज के हर तबके के लोगों ने पूरे मनोयोग से विवाह स्थल पर पहुंचे बारातियों और मेहमानों की सेवा की। समिति द्वारा दूल्हों की जरूरतों और बारातियों की आवभगत का पूरा ध्यान रखा गया। बारात पहुंचने के बाद विवाह स्थल पर वरमाला से लेकर फेरों तक पंडाल गढ़वाली मांगल गीतों से गुंजायमान रहा। वर वधूओं को आर्शीवाद देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक गणेश जोशी, भाजपा नेता नरेश बंसल, रविन्द्र कटारिया व बृज क्षेत्र से भाजपा की क्षेत्रीय सह संयोजक नीतू चैधरी सहित तमाम सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुघ्घ्ड़े लोग उपस्थित रहे। वहीं समिति की ओर से संरक्षक आर0के0 गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, सचिव मनोज खण्डेलवाल, के अलावा ओ0पी0 गुप्ता, चंद्रेश अरोड़ा, उमाशंकर रघुवंशी, मनमोहन लखेड़ा, संजय शर्मा, विजय बिष्ट, पंकज चांदना, देवेन्द्र साहनी, राजेश चैरसिया, दीपक अग्रवाल, एसपी शर्मा, अशोक गुप्ता, आर0के0 शर्मा, दीपक मेहरा, अशोक नागपाल, कै0 रमेश रावत, मेजर शंकर क्षेत्री, कै0 कैलाश चन्द, सचिन गुप्ता, अरविन्द तयाल, विनीत गर्ग, ध्यान चन्द धीमान, मनीष बंसल, दुष्यंत बडोला, अतुल अग्रवाल, देवेन्द्र मित्तल, अविनाश अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, महिला अध्यक्ष ममता गर्ग, कविता खण्डेलवाल, अनु क्षेत्री, रश्मी अरोडा, गीता नेगी, अर्चना अग्रवाल, ममता गर्ग, कृष्णा देवी, गीता वर्मा, सरिता रानी, सरिता अग्रवाल, किरन गुप्ता, सरिता गुप्ता, अलका गुप्ता, सुशीला काला, कंचन लखेड़ा आदि सैकड़ों महिला सेवादार उपस्थित रहे। बनारस से आये यू0के0 सिंह ने पानी, फ्रूटी और जलजीरे से जहां बारातियों की प्यास बुझायी वहीं आगरा से आये विक्रम अरोड़ा, कार्तिकजी और उनके पूरे परिवार ने तमाम अतिथियों को बारात विदा होने तक आगरा का मीठे पैठे से लोगों मुंह मिष्ठान कराया।शाम करीब साढ़े छह बजे समिति नेे घर-गृहस्थी के तमाम साजो सामान के साथ कन्याओं की भावभीनी विदाई दी। इससे पहले समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘कन्यादान महादान’’ है यह कार्य सभी के सहयोग से पूरा हो सका है। इसके लिए समिति तमाम दानदाताओं और सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है।

Leave A Comment