Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सराहनीय : जय शर्मा ने उठाया कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश करने का बीड़ा

देहरादून । कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश करने का बीड़ा देहरादून के जय शर्मा ने उठाया है। अनाथ बच्चों को उनकी ओर से शिक्षा और राशन मुहैया करवा जा रहा है। 21 साल के सामाजिक कार्यकर्ता शर्मा ने कोविड अनाथ बच्चों की पीड़ा को करीब से समझते हुए उनकी मदद को हाथ आगे बढ़ाया है। शर्मा ने अभी तक 28 कोविड अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी ली है। शर्मा ने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ)‘जॉय’ (जस्ट फॉर यूररशेल्फ) बनाकर ऐसे अनाथ बच्चों की मदद कर रहे हैं जिनके माता-पिता का कोरोना संक्रमण की वजह से देहांत हो गया है। उन्होंने अभी तक कोविड संक्रमण की वजह से अनाथ हुए 28 बच्चों का जिम्मा लिया है, लेकिन उन्होंने आने वाल समय में करीब 100 अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी लेंगे। केदारनाथ में 2013 में हुई आपदा के बाद शर्मा ने आपदा प्रभावित गांव में राहत सामाग्री, राशन आदि मुहैया करवाया था। ‘जॉय’ के बारे  में जानकारी देते हुए शर्मा कहते हैं कि उनके कई दोस्त और रिश्तेदार विदेशों में रहते हैं, जो समय-समय पर डोनेशन देकर उनकी मदद करते रहते हैं। शर्मा के अनुसार, कोरोना की दूसरी लहर में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी आदि जिलों में खाने-पीने की चीजें, सैनिटाइजर सहित अन्य राहत सामग्री बांटी गई थीं। इसी के दौरान, उन्हें संक्रमण की वजह से अनाथ हुए बच्चों के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि तभी से उन्होंने ऐसे अनाथ बच्चों की मदद करने की ठान ली थी। वह और उनके सहयोगी अनाथ बच्चों की जानकारी जुटाई ताकि प्रभावित बच्चों को शिक्षा और खाना दिया जा सके। उनके अनुसार, जांच में सामने आया है कि कोरोना संक्रमण की वजह से कई गांवों में करीब 100 बच्चे अनाथ हो गए थे। जांच-पड़ताल के बाद, 28 बच्चों की खाने और शिक्षा की जिम्मेदारी ली गई है। पेशे से इंजीनियर शर्मा बताते हैं कि उनका मकसद अनाथ बच्चों को शिक्षा और घर में राशन पहुंचाना है ताकि उन्हें किसी भी तरह से कोई परेशानी न हो। 28 अनाथ बच्चों में से अधिकांश बच्चे रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में से हैं, जिनके माता-पिता का कोरोना संक्रमण की वजह से देहांत हो गया है। बताया कि अनाथ बच्चों में से आठवीं से ग्रेजुऐशन प्रथम वर्ष की क्लास के बच्चे शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि यूएस की एक कंपनी से 100 टैबलेट्स देने की बात चल रही है ताकि अनाथ बच्चों की शिक्षा जारी रह सके और वह ऑनलाइन क्लासेज में जुड़ सकें।

Leave A Comment