Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सराहनीय : मानवता की सेवा में एम्बुलैंस समर्पित

ऋषिकेश । यूनिवर्सल फैमिली वीक के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि मानवता की सेवा में एक और एम्बुलैंस सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड केयर सेंटर एवं दूर दराज में रहने वाले रोगियों को लाभ पहुँचाने हेतु भेंट की। (ज्ञात हो कि विगत सप्ताह परमार्थ निकेतन द्वारा 2 एम्बुलैंस होम केयर रोगियों के लिये ऑक्सीजन सिलेण्डर पहुंचाने हेतु भेंट की गयी थी।) स्वामी जी ने कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी चन्द्र प्रकाश को एम्बुलैंस की चाबी सौंपते हुये कहा कि इस क्षेत्र के भाई-बहनों और बच्चों की स्वस्थ्य सुरक्षा हम सभी का समेकित कर्तव्य है। वास्तव में कोविड-19 महामारी के इस दौर में धरा और अम्बर में सार्वभौमिक शान्ति और आरोग्य की सबसे अधिक आवश्यकता हैं। कोविड-19 के दौर में सार्वभौमिक आबादी को सामाजिक कल्याण और स्वस्थ्य सुरक्षा प्रदान करना अत्यंत जरूरी है।
स्वामी जी ने कहा के कोरोना वायरस ने यह दिखा है कि समस्याओं का प्रभाव सीमाओं से परे भी हो सकता। वर्तमान समय में कोरोना रूपी अदृश्य वायरस पूरी मानवता के अस्तित्व पर भारी पड़ रहा है, ऐसे में ‘यूनिवर्सल साॅलिडैरिटी‘ तथा भारतीय ऋषियों द्वारा दिये गये मंत्र ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का जो दर्शन है उसे समझना होगा तथा इस समझ को विकसित करना होगा कि पूरी दुनिया एवं सम्पूर्ण मानवता एक परिवार है। हम सभी को यह समझना होगा कि संपूर्ण मानवता एक ही जीवन ऊर्जा से बनी है तथा यह भी समझना होगा कि हम इस धरा पर किसी भी देश या किसी भी छोर पर हों परन्तु समय आने पर एक छोटा सा वायरस भी मानव जीवन के अस्तित्व पर भारी पड़ सकता है। इस दर्शन का वास्तविक परिदृश्य वर्तमान में हम सभी के सामने है। इस वक्त सभी को अपनी-अपनी सभी सीमाओं से बाहर निकलकर वैश्विक सद्भाव, समरसता, करूणा और दया आदि मानवीय मूल्यों को जागृत कर एकता के साथ आगे बढ़ना होगा। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारतीय संस्कृति सदियों से स्वयं में अनेकों विशेषताओं को समेटे हुए जीवन मूल्यों और आदर्शों से युक्त चेतना प्रदान कर रही है। ऋषियों मे ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ अर्थात समस्त विश्व एक परिवार है का संदेश दिया है तदनुसार भारतीय संस्कृति समस्त प्राणियों के दुःख को अपना दुःख समझने तथा अपनी खुशी को सभी के साथ बांटने का संदेश देती है। वैश्विक परिवार के प्रत्येक सदस्य की सुरक्षा के लिये प्रेरित करती है तथा सभी के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की कामना करती है। सृष्टि के समस्त तत्वों व कारकों से शांति बनाये रखने की प्रार्थना करता है।

Leave A Comment