Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



सर्वधर्मं विवाह समारोह मे 45 जोडे परिणय सूत्र मे बंधे

uk-cm

सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम मे बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नवविवाहित दम्पतियो को आशीर्वाद देते हुए कहा नवविवाहित दम्पतियो का जीवन बहुत सुखी हो। उन्होने इस सामाजिक कार्य के लिए हरविन्दर सिंह ढिल्लो ‘‘लाडी’’ का आभार जताया। उन्होने कहा लाडी ने उत्तराखण्ड के मान व प्रतिष्ठा को उपर उठाने का कार्य किया है। उन्होने कहा आज तराई कौमी एकता के गुलदस्ते के रूप मे दिखाई दे रहा है। इस कौमी एकता को हमे हमेशा बनाकर रखना होगा। जब हमारी तराई मजबूत होगी तभी पूरा उत्तराखण्ड मजबूत होगा। उन्होने कहा उत्तराखण्ड आज विकास के नक्शे पर आगे बढ रहा है, इसे और आगे बढाने हेतु अनेक विकास कार्य किये जा रहे है। उन्होने कहा गन्ने की पैदावार को बढाने के लिए बीज बदलाव योजना चलाई जा रही है। बाजपुर के चीनी मिल के भुगतान मे जो कमी रह गई है, उसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने कहा बाजपुर के चीनी मिल के आधुनिकीकरण का कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ करवाया जायेगा। उन्होने कहा प्रदेश सरकार द्वारा हर प्रकार की भूमि पर काबिज लोगो को मालिकाना हक दिया जा रहा है। उन्होने इस कार्य मे तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित भी किया। उन्होने कहा हमारी सरकार किसान व मजदूरो के साथ है। मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा श्री लाडी द्वारा सभी धर्मो से उपर उठकर समाज की सेवा की जा रही है। लाडी व उनका परिवार समाज की सेवा मे निरन्तर कार्य कर रहा है। यह कौमी एकता की पहचान है। उन्होने कहा प्रदेश सरकार दलगत राजनीति से उपर उठकर विकास कार्यो को कर रही है। उन्होने कहा मुख्यमंत्रीजी द्वारा विभिन्न प्रकार की जमीनो पर काबिज लोगो को जमीनो का मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक फैसला लिया हैै। इसके परिणाम सुखद निकलेंगे। सर्वधर्मं विवाह समारोह मे आज 45 जोडे परिणय सूत्र मे बंधे। पूर्व मे इस समारोह मे 534 शादियां सम्पन्न हुई है। सर्वधर्म विवाह समारोह की शुरूआत अमृत प्रचार संगत के जत्थेदार संत बाबा सूरजपाल की प्रेरणा से की गई थी।

Leave A Comment