Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सवर्ण जाति के गरीबों के लिए आरक्षण के संकल्प पर किशोंर ने जताया आभार

kishorदेहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सवर्ण जाति के गरीब लोगों को सरकारी सेवा में आरक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड की विधानसभा में संकल्प पारित किये जाने का स्वागत करते हुए प्रदेश के कांग्रेसजनों की ओर से मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं मंत्रिमण्डल के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा कि वे लम्बे समय से केन्द्र सरकार से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय सेवाओं में आरक्षण की परिधि में लाये जाने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के विभिन्न सरोकारों को लेकर दिनाक 18 दिसम्बर, 2014 को नई दिल्ली, जन्तर-मन्तर में केन्द्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया था जिसमें सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य को केन्द्रीय सेवाओं में आरक्षण की परिध में लाने की मांग प्रमुख थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड को पूर्व में ही केन्द्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण की परिधि में आना चाहिए था, क्योंकि यहां की सामाजिक, आर्थिक एवं भौगोलिक परिस्थितियां तथा रस्मो-रिवाज ठीक उन्हें क्षेत्रों की तरह हैं जिनको इस आरक्षण की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन की भी यह प्रमुख मांग रही है जिसके लिए उन्होंने केन्द्र सरकार से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड वासियों को केन्द्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण की परिधि में लाये जाने की मांग की थी परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा इस पर कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया जा रहा है। उपाध्याय ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने इस मामले में कदम आगे बढ़ाते हुए राज्य के गरीब सवर्ण परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प पारित कर इसकी बुनियाद रखी है जो उत्तराखण्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में तमिलनाडु एवं केरल की राज्य सरकारों द्वारा इस तरह का निर्णय लेते हुए अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अन्य वर्गो के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन इन्हीं प्रदेशों की भांति उत्तराखण्ड में भी आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग करती है।

Leave A Comment