Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



सांस्कृतिक दलों का हुआ ऑडिशन, जानिए खबर

देहरादून | सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, देहरादून द्वारा आज से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 16 सितंबर को जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि 17 सितंबर को देहरादून जनपद के रायपुर एवं विकासनगर विकासखंड के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा तथा 18 सितंबर को चकराता, त्यूनी एवं कालसी विकासखंड के कलाकारों का प्रस्तुतीकरण होगा। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। जिसमें उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित स्क्रिप्ट दी जायेगी, ताकि आगामी अक्टूबर से प्रदेश में संचालित योजनाओं का व्यापक जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत इन दलों के माध्यम से अपनी विधाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि स्थानीय बोली में भी इन दलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। सांस्कृति दलों के ऑडिशन में निर्णायक मण्डल में कार्यक्रम में महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक, सूचना विभाग, के.एस.चौहान, विख्यात लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पदमश्री लीलाधर जगुड़ी, नरेन्द्र शर्मा, भारतखण्डे संगीत महाविद्यालय, डॉ. संतोष आशीष, सहायक निदेशक पी.आई.बी. भारत सरकार, अनिल भारती आकाशवाणी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment