Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि पर गृह विभाग चिंतित

cyber-crime

प्रमुख सचिव, गृह आनन्द वर्द्धन ने सचिवालय में गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। राज्य में विगत तीन वर्षों में घटित अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा की गयी। प्रमुख सचिव, गृह वर्द्धन ने बाल अपराध के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किये जाने के साथ ही गंभीर अपराधों, संपत्ति संबंधी अपराधों की जिला स्तर पर जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों एवं शासकीय अधिवक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर मासिक बैठक कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव, गृह वर्द्धन ने निर्देश दिए कि राज्य के ऐसे 5 पुलिस थानों, जहां सबसे ज्यादा अपराधिक घटनायें हो रही है, में अपराधों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति शासन को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि सी.बी.सी.आई.डी. एवं आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग में लंबित विवेचनाओं एवं आर्थिक अपराध संबंधी विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध रूप से किया जाए। इसके साथ ही सी.आई.डी. एवं आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई के कार्यों के क्रियान्वयन हेतु स्टैण्डर्ड आॅपरेटिंग प्रोसिजर(एस.ओ.पी.) तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराए। उन्होंने साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने के संबंध में आई.टी. विशेषज्ञों की आवश्यकता के साथ ही हल्द्वानी में साइबर थाना खोले जाने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग के चालू निर्माण कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के अन्तर्गत निर्माण कार्यों में तीव्रता लायी जाए। थानों व चैकियों में बायोमैट्रिक्स एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाये जाने की कार्यवाही भी समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए। अग्निशमन, आपातसेवा संबंधी वाहनों को जी.पी.एस. सिस्टम से लैस किये जाने एवं आवश्यकता के दृष्टिगत डोईवाला-देहरादून, बाजपुर-ऊधमसिंह नगर एवं श्रीनगर-पौडी गढ़वाल में अग्निशमन केन्द्र तथा त्यूनी-देहरादून, श्री बद्रीनाथ-चमोली, गैरसैंण-चमोली में अग्निशमन यूनिट के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव, गृह ने एफ.आई.आर. आॅनलाइन दर्ज किये जाने के संबंध में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने, आन्तरिक सुरक्षा के दृष्टिगत जिन थाना व चैकियों का सीमा विस्तार किया जाना आवश्ययक है, के संबंध में परीक्षण कर प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने, एस.डी.आर.एफ. हेतु गठित की जाने वाली 3 कम्पनियों हेतु चरणबद्ध रूप से औचित्यपूर्ण प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किये जाने तथा प्रधानमंत्री जी के संकल्प से सिद्धि तक के विजन के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा आगामी 5 वर्षों में कराये जाने वाले अभिनव कार्यों का विवरण उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, अपर पुलिस महानिदेशक लाॅ एण्ड आर्डर अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन आर.एस.मीना, आई.जी. लाॅ एण्ड आर्डर दीपम सेठ, आई.जी. संजय गुंज्याल एवं शासन स्तर पर अपर सचिव गृह श्री भूपाल सिंह मनराल, धर्मेन्द्र सिंह दताल, संयुक्त सचिव रमेश चन्द्र, उप सचिव श्री रणजीत सिंह एवं जीवन सिंह तथा गृह विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Leave A Comment