Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक : गति फाउंडेशन

देहरादून । एन्वायर्नमेंटल एक्शन एंड एडवोकेसी ग्रुप के रूप के कार्य कर रही संस्था गति फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर से देश मे सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा का स्वागत किया है। संस्था का कहना है इस अभियान की व्यापक और सतत शुरुआत उत्तराखंड राज्य मे स्थित सभी सरकारी कार्यलयों और शिक्षण संस्थाओं मे करने की जरूरत है। गति फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से इसका जिक्र करना ही यह साबित करने के लिए काफी है कि यह समस्या कितनी गंभीर हो चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि पहले से प्लास्टिक उन्मूलन के लिए काम कर रही उनकी संस्था इन दिशा में अब और तेजी से काम करेगी। उनका कहना कि सबसे पहले यह देखना होगा कि सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है। प्लास्टिक की सोच, समझ और समस्या सिर्फ पॉलीबाग तक सीमित नहीं है और सिर्फ दुकानों पर छापेमारी करके इससे निपटना संभव नहीं है। इसके लिए एक साथ नए विकल्पों को तलाशते हुए कई कदम उठाने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यदि सभी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में प्लास्टिक बोतल, पाॅली बैग, प्लास्टिक ग्लास, चम्मच, चाकू, थर्माकोल के उत्पाद आदि बंद किये जाएं तो सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई की प्रधानमंत्री की अपील के बाद राज्य भर मे विभिन्न सार्वजनिक, राजनैतिक और धार्मिक आयोजनों मे इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक मे भी कमी आएगी। अनूप नौटियाल ने सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में प्लास्टिक फोल्डर की जगह अन्य फोल्डर इस्तेमाल करने की जरूरत बताई। उन्होंने संस्थानो में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में प्लास्टिक के बजाय कपड़े के बैनर इस्तेमाल करने, अतिथियों को दिये जाने वाले बुके को प्लास्टिक में पैक न करने और कार्यक्रमों के लिए पैक्ड लंच मंगवाते समय प्लास्टिक पैकिंग न करने की शर्त रखे जाने का भी सुझाव दिया है। उनका कहना है कि मल्टी लेयर पैकेजिंग वाले बिस्कुट, नमकीन आदि का इस्तेमाल कम करके भी प्लास्टिक नियंत्रण की दिशा में पहल कर सकता है। उनका कहना है कि सामान्य प्लास्टिक के बजाय मल्टी लेयर प्लास्टिक कई गुणा ज्यादा खतरनाक होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके इस सुझावों के क्रियान्वन से प्रधानमंत्री के सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान की दिशा में उत्तरखंड को सफलता मिल सकती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील करी।

Leave A Comment