Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम करेंगे पेयजल योजनाओं का शुभारंभ,जानिए ख़बर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आगामी जनवरी माह में हंस फाउण्डेशन द्वारा संचालित द्वाराहाट के धर्मा गांव, गरूड़ के पुरोडा गांव, घाट के कुमजुंग गांव व एकेश्वर ब्लाॅक के बरेथ मल्ला में पेयजल परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड के 100 गांवों में 83 योजनाएं संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से 4429 घरों में लगभग 22000 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उक्त पेयजल योजनाओं में 11 पम्प बेस्ड है तथा शेष ग्रेविटी बेस्ड पेयजल योजनाएं है। पौड़ी जिले के जहरीखाल ब्लाॅक के 16 गांवों में भी उक्त पेयजल योजनाओं का द्वितीय चरण आरम्भ हो चुका है।  उक्त पेयजल योजनाओं की कुल लागत 25 करोड़ रूपये है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र जल्द ही फाउण्डेशन द्वारा अपग्रेडेड 10 स्कूलों में 20 स्मार्ट क्लासेज का भी शुभारम्भ करेंगे। हंस फाउण्डेशन द्वारा 23 करोड़ रूपये की लागत से राज्य में 95 माॅडल स्कूल विकसित किए गए है। राज्य सरकार व हंस फाउण्डेशन मिलकर देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन रहने वाली महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु कम्युनिटी हाउसिंग की योजना पर कार्य करने जा रहे है। पिथौरागढ़ में 2.5 करोड़ रूपये की लागत से आईसीयू स्थापित हो चुका है तथा पौड़ी में आईसीयू जल्द आरम्भ होगा। हंस फाउण्डेशन द्वारा देहरादून, रूड़की, काशीपुर, रूद्रपुर, सितारगंज, नैनीताल व हरिद्वार में 70 करोड़ रूपये की लागत से 7 सेन्ट्रलाइज किचन बनाई जा रही है। काशीपुर व सितारगंज में सेन्ट्रलाइज किचन के लिए सरकार द्वारा भूमि आवंटित कर दी गई है। इससे लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुचेगा।

 5519 स्कूलों में गैस कनेक्शन पहुंचाए गए

फाउण्डेशन द्वारा 3.2 करोड़ रूपये की लागत से राज्य के 5519 स्कूलों में गैस कनेक्शन पहुंचाए गए है तथा 865 स्कूलों में गैस स्टाॅव पहंुचाए जा रहे है। राज्य में 21 मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से लगभग 5 लाख मरीजों को लाभ पहुचाया जा रहा है। हल्द्वानी व दून मेडिकल काॅलेज को एक-एक मेमाॅग्राफी वेन उपलब्ध करवाई गई है। हंस बाल आरोग्य कार्यक्रम के तहत 1305 बच्चों को कैंसर, किडनी सम्बन्धित गम्भीर बीमारियों के उपचार हेतु सहायता दी गई है। राज्य के पांच जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार में 3237 घरों में सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही 3000 घरों में भी सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाए जाएंगे। देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन को विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं से अपगे्रडेड किया गया है। जनवरी 2019 में राज्य सरकार व हंस फाउण्डेशन के मध्य उक्त नारी निकेतन के डी-इन्स्टीटयूशनलाइजेशन के लिए एमओयू किया जाएगा। नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु कम्युनिटी हाउसिंग की योजना पर कार्य किया जाएगा। नन्दा देवी सेन्टर फाॅर एक्सेलेन्स के साथ मिलकर बागेश्वर के कार्मी व जोशीमठ के मन्दाकिनी में उत्पादों की मैन्यूफैक्चिरिंग के लिए दो कलस्टर विकसित करने हेतु टाइ अप किया गया है। यहां के उत्पादों को हाॅगकाॅग, दुबई नोर्वे में प्रदर्शित व मार्केटिंग की योजना पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार के साथ मिलकर किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी दी।

Leave A Comment