Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने किया योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

अल्मोड़ा | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को अल्मोड़ा में मानिला विकास समिति द्वारा आयोजित मानिला महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 2981.33 लाख रू0 की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 2707.33 ला0 रू0 की योजनाओं का शिलान्यास तथा 273.47 लाख की योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणायें भी की, जिनमें मरचूला-मानिला-चित्तौड़खाल एवं भिकियासैंण को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने, बरकीन्डा में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण, जैनल से डोटियाल मुख्यमार्ग से कुनहिल तक 06 किमी0 मोटर मार्ग का डामरीकरण, मंगरूखाल-तिमली-चचरोटी पेयजल योजना का पुर्नगठन, गडकोट से सराईखेत पेयजल योजना का निर्माण, राजकीय इण्टर कालेज मानिला की 500 नाली भूमि को फल पट्टी के रूप में विकसित करने तथा सराईखेत में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क बिजली और पानी सुदूवर्ती क्षेत्रों तक पहुॅचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक सम्पदा को आजीविका का आधार बनाने के लिए उन्होंने जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिरूल से बिजली बनाने हेतु 21 उद्यमियों को परियोजना आवटन पत्र प्रदान किये जा चुके हैं। ये प्रोजेक्ट दो माह के भीतर प्रारम्भ हो जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में पर्यटन सीजन चल रहा है अभी तक तीन गुना अधिक यात्री प्रदेश में आ चुके है। प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहॉ आ सकें। उन्होंने लोगों से अपनी पारम्परिक खेती पर भी ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी रूपान्तरण कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण देखा तथा जिला प्रशासन के इस प्रयास की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने मानिला दर्शन स्मारिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के विकास खण्ड स्याल्दे में एराडी बिष्ट रामसिंह किचार तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 291.75 ला0रू0, राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के गैरखेत वल्मरा सराईखेत मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य (गैरखेत से कलछीपा जोशी प्रभाग) लागत 221.27 ला0रू0, वि0स0 सल्ट में तहसील स्याल्दे सड़क मार्ग का डामरीकरण लागत 360.38ला0रू0, पौराणिक शिव मंदिर कैहडगॉव का सौन्दर्यीकरण लागत 26.04ला0रू0, पौराणिक भैरव मंदिर गोलना स्याल्दे का सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 22.68ला0रू0, स्याल्दे में स्टेडियम का निर्माण लागत 47.38ला0रू0, पौराणिक शिव मंदिर मरचुला का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य लागत 32.13 ला0रू0, पौराणिक भौनादेवी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 28.63 ला0रू0, इनलों भटोली लिफ्ट योजना का निर्माण वि0ख0 सल्ट लागत 173.02 ला0रू0, छिनघाट पेयजल योजना लागत 249.12ला0रू0, देघाट बाजार पेयजल योजना लागत 453.33ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में पोखर सौगुडा तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 67.23ला0रू0,वि0स0क्षे0 सल्ट में सराईखेत अस्पताल सारसों तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य लागत 43.67 ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में खटोली से नागचूला तक मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 50.27ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में कुन्हील से खाल्यों तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग का कार्य लागत 58.43ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में धूरा बैण्ड से खटोली तक मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग का कार्य लागत 52.22ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में सिराउ अमेता तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 57.40ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में मानिला विद्यालय से कुणीधार गॉव तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 60.58ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में भौनादेवीमंदिर-भैरंगखाल तक मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 48.95ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में नगचुला से बमन गॉव तक मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 65.52ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में गौसदन तुराचौरा मोटरमार्ग से सदीगॉव तक मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 83.59ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में रजवार बाखली पयालगॉव तक मोटरमार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 49.81ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में बाजखेत तुलाचौरा मुख्य मार्ग से रामसिंह किचार तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग कार्य लागत 38.82ला0रू0, वि0स0क्षे0 सल्ट में देघाट चिन्तोली मोटर मार्ग के किमी0 2.00 से उपराड़ी तक मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग का कार्य लागत 75.32ला0रू0 एवं वि0स0क्षे0 सल्ट में देवराडी से थापला तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण व सोलिंग का कार्य लागत 50.32ला0 की योजना शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें रामनगर-रानीखेत मार्ग में खोलियो पंचायत घर से खोलियों गॉव तक सम्पर्क मार्ग लागत 61.04 लाख रू0, देघाट में टैक्सी स्टैण्ड का निर्माण लागत 38.14 लाख रू0, बूड़ाकेदार मन्दिर का सौन्दर्यकरण लागत 43.61 लाख रू0, राजकीय हौम्योपैथिक चिकित्सालय मठखानी के आवासीय भवन का निर्माण लागत 40.26 लाख रू0 एवं कुपी लिफ्ट सिंचाई योजना लागत 90.42 लाख रू0 शामिल है।

Leave A Comment