Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने फ्री मेडिकल कैम्प का किया शुभारंभ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को श्री गुरूनानक निवास, सुभाष रोड में उत्तराचंल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित फ्री मेडिकल कैम्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा को बधाई देते हुए कहा कि सामान्य गरीब लोगों को ऐसे शिविरों से मेदांता मेडिसिटी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाऐं उपलब्ध कराया जाना एक सराहनीय प्रयास है। उत्तराचंल पंजाबी महासभा ने समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर जैसे आयोजन कर समाज में अपनी अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इसी परिपेक्ष्य में अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रूपये तक के उपचार सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। पर्वतीय क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इस दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास से पलायन में भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश के विकास हेतु सरकार के साथ-साथ समाज को भी आगे आना होगा। प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है। हमारी इन परम्पराओं का वैज्ञानिक आधार भी है। प्रकृति और हम एक दूसरे पर आधारित हैं। हर वनस्पति में कोई न कोई औषधी है, हर व्यक्ति में कोई न कोई गुण है उन गुणों का सदुपयोग करके हम अपने समाज को बेहतरीन बना सकते हैं। इसी वजह से बरसात के इस मौसम में प्रदेश सहित देश भर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा भी बढ़-चढ़ का भाग लिया जा रहा है। इस दिशा में समाज में जन जागरूकता के प्रयास के साथ ही आम आदमी का जागरूक होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वनीकरण, जल संरक्षण व जल संचय में स्थानीय लोगों की भागीदारी बड़ा बदलाव ला सकती है। प्रदेश में जल की उपलब्धता चाहे वह झीलों में हो या प्राकृतिक जल स्रोतों में, इस दिशा में समेकित प्रयासों के आधार पर नियोजित ढंग से कार्य किया जा रहा है, वर्षा जल संग्रहण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। झीलों, प्राकृतिक जल स्रोतों व वर्षा जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य योजना के साथ हम भविष्य के लिये जल की आवश्यकता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, हरबंश कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा ‘काऊ‘, मेयर सुनिल उनियाल गामा, बलजीत सोनी, उत्तराचंल पंजाबी महासभा के महानगर अध्यक्ष पी0एस0कोचर, जिला अध्यक्ष राजीव सच्चर, जी0एस0आनन्द, गुरजीत सौंदी, राजेंद्र सिंह राजन आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment