Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने राज्य के युवाओं को दी “एफटीआई” की सौगात ,जानिए ख़बर

cm-uk

देहरादून | प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को भी अब अपने ही प्रदेश में एफ.टी.आई. पुणे के अनुभवी विशेषज्ञों से विभिन्न पाठयक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देवभूमि डायलाॅग में युवाओं से संवाद करते हुए कहा था कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को उत्तराखण्ड में आमंत्रित किया जायेगा।  उसी कड़ी में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से आज मुख्यमंत्री आवास में एफ.टी.आई. पुणे (भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान) के निदेशक  भूपेन्द्र कैन्थोला ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्यहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि एफ.टी.आई. एक प्रतिष्ठित संस्था है और इस संस्थान से राज्य के युवाओं को भी लाभ मिले, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर राज्य सरकार को उपलब्ध करायी जाय। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि एफ.टी.आई. पुणे द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना में राज्य के युवाओं के लिए छोटी अवधि के कोर्स आयोजित कराये, जिसके लिए उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में हमारे युवाओं ने देश-विदेश में राज्य का गौरव बढ़ाया है। राज्य के ऐसे युवा जो फिल्म एवं कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है, उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थानों से जोड़ना राज्य सरकार का लक्ष्य है। इस दिशा में एफ.टी.आई. पुणे अहम रोल निभा सकता है।  चर्चा के दौरान भूपेन्द्र कैन्थोला ने बताया कि विगत दिनों हुई वार्ता के क्रम में एफ.टी.आई. पुणे द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के संबंध में गहन मंथन किया गया। राज्य के युवाओं के हित में एफ.टी.आई. पुणे द्वारा निर्णय लिया गया है कि देहरादून में आगामी 6 से 10 जून के मध्य Film Appreciation Course का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के सहयोग से आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश के युवा प्रतिभाग कर सकते है। पांच दिवसीय इस कोर्स में युवाओं को एफ.टी.आई. पुणे से आये विशेषज्ञों द्वारा फिल्म विधा से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी जायेगी। इसके बाद अल्मोड़ा और टिहरी में भी ऐसे कोर्स कराये जायेंगे। कैन्थोला ने बताया कि इसके अलावा देहरादून में जुलाई, 2018 में पटकथा लेखन कोर्स भी कराया जायेगा। साथ ही अभिनय, डिजीटल छायांकन, डिजीटल फिल्म प्रोडक्शन, टी.वी. धारावाहिक के लिए काल्पनिक लेखन, स्टिल फोटोग्राफी कोर्स के साथ ही छोटे बच्चों के लिए भी फिल्म मेकिंग और अभिनय संबंधी कोर्स भी तैयार किये गये है। इसके पश्चात्  कैन्थोला द्वारा सूचना भवन रिंग रोड का निरीक्षण किया गया और देहरादून में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय पाठ्यक्रम के लिए स्थान का चयन किया गया। मुख्यमंत्री की मीडिया सलाहकार  रमेश भट्ट एवं सूचना विभाग के अपर निदेशक डाॅ. अनिल चन्दोला द्वारा स्मृति चिन्ह् भेंट कर  कैन्थोला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, अपर निदेशक, सूचना डाॅ.अनिल चन्दोला आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment