Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



सीएम त्रिवेंद्र रखेंगे पीएम के समक्ष योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट

cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 28 अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री बैठक में राज्य से संबंधित विभिन्न योजनाओ व कार्यक्रमों की प्रगति का विवरण बैठक में रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में रखे जाने वाले विषयों पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में सभी विभागीय प्रमुखों के साथ समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा केदारनाथ पुनर्निमाण की योजनाओं, चारधाम सड़क परियोजना, मसूरी देहरादून, गौरीकुण्ड, केदारनाथ व घाघरिया हेमकुण्ड रोपवे निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण स्वच्छता, पेयजल जे.एन.यू.आर.एम के तहत निर्बल वर्ग एवं ग्रामीण आवास, साॅलिडवेस्ट मैनेजमेंट, नमामि गंगे से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य खाद्य योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला व उज्ज्वला प्लस, उजाला, सौभाग्य, स्मार्ट सिटि मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना, हेल्थ इंडेक्स व स्वास्थ्य से जुडी योजनाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, जनधन योजना, सिंचाई व बाढ़ नियन्त्रण, लेबर रिफाॅर्म, वृक्षारोपण, साॅयल हेल्थ कार्ड, किसान कल्याण योजना, सिटि गैस डिस्ट्रिब्यूशन, मेगा फूड पार्क आदि से संबंधित प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिये पर्यटन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी जानी जरूरी है। इससे अधिक से अधिक स्वरोजगार के अवसर सृजित कर पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस दिशा में आ रही कठिनाईयों के साथ ही भागीरथी व गंगा बेसिन से इतर अन्य नदियों में लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर भी बैठक में चर्चा करेंगे। मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र ने बैठक में सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य हित एवं विकास से जुडी योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री की भी निगरानी रहती है। अतः इस दिशा में तेजी से कार्य सम्पादित किये जांय। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति का निरन्तर अनुश्रवण व स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये। बैठक में अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह, ओमप्रकाश, राधा रतूडी, प्रमुख सचिव आनन्द वर्धन, सचिव राधिका झा, दिलीप जावलकर, अरविंद सिंह ह्यांकी, हरबंश सिंह चुघ, डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment