Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसान कल्याण योजना का किया शुभारंभ

uk

पौड़ी | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीठसैंण, पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 तक प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया। इस योजना के तहत किसानों को 02 प्रतिशत की बेहद कम ब्याज दर पर एक लाख रुपए तक का बहुद्देशीय ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का प्रारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर 101 लघु सीमांत एवं गरीब किसानों को एक-एक लाख रुपए का बहुद्देशीय ऋण प्रदान किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पीठसैंण में पेशावर कांड के नायक व महान क्रांतिकारी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीठसैंण में पेशावर कांड के नायक की स्मृति में जिला योजना के अन्तर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक तथा पार्क निर्माण और लोक निर्माण विभाग बैजरो के तहत 4 करोड़ 70 लाख 92 हजार की लागत से निर्मित मैखुली-देवराड़ी-कफलेख-कठूरखाल मोटर मार्ग के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने थलीसैंण में 74 लाख 99 हजार की लागत से निर्मित सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया। महाविद्यालय थलीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने पेशावर काण्ड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद करते हुए कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों का पालन कर आगे बढना होगा। उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ करते हुए योजना के तहत लघु, सीमान्त एवं गरीब किसानों को मुहैया कराये जाने वाले विभिन्न लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में किसानों की आय में वृद्धि करने तथा उन्हें मिश्रित खेती करने के लिए योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि जिला मुख्यालय पौड़ी में शीघ्र ही ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग का मुख्यालय स्थापित किया जाएगा। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। पलायन आयोग की रणनीति के तहत पहाड़ के भौगोलिक बनावट के आधार पर उसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ में पलायन रोकने तथा स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चीड़ की पत्तियों से तारपीन के तेल निकालने की योजना को जल्द ही क्रियान्वित किया जायेगा, जिसे देश के अलावा विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से 5 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से पिरूल खरीदा जाएगा। इसके अलावा पहाड़ी सीमांत क्षेत्रों में अखरोट का वृहद स्तर पर उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही चार लाख पौध तैयार कर किसानों को निःशुल्क वितरित करेगी।

Leave A Comment