Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हर रविवार को जनता के बीच, जानिए खबर

CM

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब लगभग हर रविवार को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर ही जन समस्याओं का समाधान करेंगे। इसी क्रम में  मुख्यमंत्री ने माजरी ग्रांट डोईवाला में क्षेत्रीय जनता से भेंट की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जनता की समस्याओं केे निस्तारण के निर्देश दिये। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थीं। जनता से भेंट के दौरान जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान तत्परता एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं का निराकरण उप जिलाधिकारी के स्तर पर हो जाय यह भी सुनिश्चित किया जाय ताकि अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को मुख्यमंत्री तक न आना पडे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश अधिकारियों को दिये है कि जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर पर सम्भव न हो इसके लिये सम्बन्धित व्यक्ति को लिखित में सूचित भी किया जाय। मुख्यमंत्री ने खेती को नुकसान पहुंचाये बिना योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सिंचाई के पानी की अविरलता बनाये रखने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि खेती है तो हम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल सिंचाई सड़क आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। चाण्डी पुल के निर्माण, क्षेत्र की 10 नलकूपों की स्थापना के लिये धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पेयजल व सिंचाई की समस्या के समाधान के लिये सूर्यधार झील का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्माण एक वर्ष में पूर्ण होगा। इससे क्षेत्र के 43 गांवों को ग्रेविटी का पानी उपलब्ध होगा साथ ही नलकूपों के विद्युत व्यय का 07 करोड रूपय भी बचेगा तथा सिंचाई के लिये भी जल की आपूर्ति होगी। इससे वर्ष 2051 तक इस क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी होगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास दीर्घ कालीन योजनाओं पर कार्य करने का है। देहरादून की पेयजल व्यवस्था में सुधार तथा यहां भी ग्रेविटी का पानी उपलब्ध कराने के लिये सौंग नदी पर बांध बनाया जा रहा है। इससे 100 करोड़ रूपये की भी बिजली की बचत होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में सेंट्रल इंस्टिट्यूट आॅफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी(सीपेट) की शुरूआत हो रही है। निफ्ट की स्थापना भी रानीपोखरी में शीघ्र्र की जायेगी। कोस्टगार्ड का रिक्रूटमेंट सेन्टर, आई.टी.बी.पी. टेªनिंग सेन्टर आदि भी स्थापित किये जा रहे है। इसमें हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि डोईवाला डिग्री काॅलेज में साइंस फेकल्टी के साथ ही थानो में एलईडी से संबंधित 45 प्रकार के आईटम तैयार करने से संबंधित प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से 50 मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ऐसा ही प्रशिक्षण केन्द्र कोटाबाग में भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ अभी 50 ग्रोथ सेंटर स्थापित किये जा रहे है। शीघ्र ही 670 न्याय पंचायतों में ग्रोथ सेंटर विकसित किये जायेंगे। इससे स्वरोजगार के अवसर पैदा होने के साथ ही नई टाउनशिप भी विकसित होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिये रेडीमेड गारमेंट तैयार करने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार के लिये प्रदेश के 625 मंदिरों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रसाद तैयार किये जाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला में मिलन केन्द्र के साथ ही जमीन उपलब्ध होते ही स्टेडियम का भी निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर अरूण सूद ने खेल नीति व स्टेडियम निर्माण, संदीप सिंह नेगी ने लाल तप्पड में बस स्टाॅप बनाये जाने, विरेन्द्र दत्त खण्डूडी व हरीश गुंसाई ने पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने तथा वन क्षेत्र से जुडे क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान, रामचन्द्र ने वन भूमि को राजस्व में परिवर्तित करने तथा जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान से संबंधित समस्याएं रखी। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी क्षेत्रीय विकास से संबंधित समस्याएं बतायी।

Leave A Comment