Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एकता बिष्ट एवं मानसी जोशी को दी बधाई

uk

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला क्रिकेट विश्वकप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट एवं उत्तरकाशी निवासी मानसी जोशी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की दोेनो बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने एकता बिष्ट की माता तारा बिष्ट एवं मानसी जोशी की माता शांति जोशी से फोन पर बात कर उनकी बेटियों द्वारा किये गये शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री को एकता बिष्ट की माता जी ने बताया कि एकता उनके तीन बच्चों में सबसे छोटी है। एकता 4 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने बताया कि वह हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में अभ्यास करती है। इसके साथ ही मानसी जोशी की माता जी ने बताया कि मानसी उनके तीन बच्चों में सबसे बडी है। मानसी जब 8 साल की थी तब से वह क्रिकेट खेलती है। प्रारम्भिक रूप में मानसी द्वारा 03 वर्षों तक रूड़की में अभ्यास किया गया एवं पिछले 3 वर्षों से मानसी सेंट जोसेफ स्कूल, देहरादून में क्रिकेट का अभ्यास कर रही है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की दोनो बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिससे की उत्तराखण्ड की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध हो सकें।

Leave A Comment