Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



सीएम त्रिवेन्द्र की बड़ी पहल : अब नैनीताल में भी खुलेगा सीएम ऑफिस

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला को सीएम का सचिव बनाया गया था विदित हो की कल ही इस पद पर राजीव रौतेला विराजमान हुए । कुमायूं कमिश्नर के तौर पर राजीव रौतेला की अब तक की पारी सराहनीय रही है। वे कुमायूं मण्डल में लगातार क्षेत्र भ्रमण करते रहे हैं। उन्होंने कुमायूं में जिलों की प्रशासनिक मशीनरी को कसा है। कमिश्नर कुमायूं राजीव रौतेला के सीएम सचिवालय में आने से मुख्यमंत्री को अब कुमायूं की समस्याओं को दूर करने में काफी सहूलियत रहेगी। रौतेला अब कुमायूं में ही मुख्यमंत्री सचिवालय का काम देखेंगे। अब कुमायूं के लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए देहरादून आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुमायं की समस्याएं वहीं हल हो सकेंगी। इससे वहां के लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

बङे पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल एक अच्छा संदेश

बङे पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल से मुख्यमंत्री ने शासन-प्रशासन की ओवर हीलिंग करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व सचिव राजीव रौतेला की तैनाती से निश्चित तौर पर सीएम सचिवालय के काम में और दक्षता आएगी। राधा रतूड़ी व राजीव रौतेला दोनों अधिकारियों की छवि आम जन के बीच ईमानदार व रिजल्ट आॅरिन्टेड अधिकारी के रूप में है। अब सीएम सचिवालय की शासन पर पकड़ और अधिक मजबूत होगी। निश्चित तौर पर दोनों अधिकारियों के अनुभव व दक्षता का लाभ मिलेगा।

युवा अधिकारी नितेश झा को गृह विभाग का जिम्मा

युवा अधिकारी नितेश झा को गृह विभाग का जिम्मा देकर मुख्यमंत्री ने पुलिस महकमे को मजबूत करने की कोशिश की है। झा केंद्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान गृह मंत्रालय में रहे हैं। अपनी कार्यप्रणाली से उन्होंने वहां अपना स्थान बनाया था। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दौरान उनके अनुभव का लाभ राज्य में पुलिस महकमे को चुस्त दुरूस्त बनाने में मिलेगा। सचिव नितेश झा ईमानदार, अनुभवी व परिश्रमी अधिकारी हैं, मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास जताया है। अपने विश्वासपात्र को गृह विभाग देकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है।

अब खनन विभाग पर मुख्यमंत्री की सीधी नजर …

आबकारी विभाग राज्य सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में है। ऐसे में प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन को इस विभाग की कमान देकर स्पष्ट संदेश दिया गया है। आनंद बर्द्धन की छवि कर्मठ व कडक मिजाज अधिकारी के तौर पर रही है। उम्मीद की जा रही है कि आबकारी विभाग को कसने के लिए आनंद बर्द्धन को लाया गया है। दीपेंद्र चौधरी भी ईमानदार अधिकारी के तौर पर पहचाने जाते हैं। आंनद बर्द्धन व दीपेंद्र चौधरी के पास आबकारी विभाग आने से आने वाले में समय में कई सुधार देखने को मिलेंगे। खनन भी राज्य की आय का बड़ा स्त्रोत है। खनन को लेकर कई तरह की चर्चाएं रहती हैं। मेहरबान सिंह बिष्ट की गिनती मुख्यमंत्री के खास अधिकारियों में की जाती है। उन्हें खनन विभाग की जिम्मेदारी देने से अब खनन विभाग पर मुख्यमंत्री की सीधी नजर रहेगी।

मुख्यमंत्री ने शासन प्रशासन को किया बूस्ट अप

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को नागरिक उड़डयन विभाग देकर काम करने वाले अधिकारी को महत्ता दिए जाने का एक संदेश दिया गया है। जावलकर भी अपनी ईमानदार व कार्यनिष्ठ छवि के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश के अनछूए क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए हेली सर्विस को मजबूत किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। अब सचिव पर्यटन को ही सचिव नागरिक उड़डयन का प्रभार देने से उम्मीद की जा सकती है कि राज्य में पर्यटन को नया मुकाम मिलेगा। हाल ही में हुई प्रशासनिक फेरबदल में युवा अधिकारियो को तरजीह दी गई है। कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने शासन प्रशासन को बूस्ट अप किया है।

Leave A Comment