Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम त्रिवेन्द्र ने कोटद्वार में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

कोटद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को मालवीय उद्यान कोटद्वार में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही कार्बेट टाईगर रिजर्व के अन्तर्गत पाखरौ ईकोटूरिज्म जोन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ तथा राज्य योजना एवं एससीएसपी योजना के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से 26 लोगों को विवाह हेतु आर्थिक सहायता, 05 को प्रसूति सुविधा सहायता, 10 को सिलाई मशीन, 10 को सोलर लालटेन तथा 10 लोगों को साईकिल वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार में अधिवक्ता चैंबर निर्माण के लिए एक करोड़ 40 लाख देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें ग्राम सभा दुर्गापुर के अन्तर्गत श्री ताडकेश्वर नगर में विभिन्न सम्पर्क मार्गों व पदमपुर मोटाढांग के अन्तर्गत सूर्जी वैडिंग प्वाईंट से मोहननगर तक पीसी द्वारा सुदृढीकरण कार्य तथा लालढांग- चिल्लरखाल मोटर मार्ग सुदृढीकरण कार्य के अन्तर्गत चमरिया स्रोत पर आरसीसी सेतु का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत सिद्धबली गंगा वाटिका, सिंचाई विभाग की नाबार्ड के अन्तर्गत विकासखण्ड यमकेश्वर में 20 पर्वतीय नहरों के पुनर्निर्माण/आधुनिकीकरण की योजना लागत रूपये 446.01 लाख, कोटद्वार शहर के मध्य नाले से बाढ सुरक्षा कार्याें की योजना लागत रूपये 482.49 लाख, कोटद्वार के अन्तर्गत स्व. श्री चन्द्रमोहन सिंह नेगी संयुक्त चिकित्सालय से मेडिकल काॅलेज कलालघाटी तक मोटर मार्ग में 20मी., 90मी. स्पान डबल लेन आरसीसी सेतु निर्माण कार्य के अन्तर्गत 30मी. स्पान डबल लेन आरसीसी सेतु का निर्माण कार्य लागत रूपये 182.66 लाख, स्व. श्री चन्द्रमोहन सिंह नेगी संयुक्त चिकित्सालय से मेडिकल काॅलेज कलालघाटी तक मोटर मार्ग में 90मी. स्पान डबल लेन आरसीसी सेतु निर्माण कार्य लागत 482.32 लाख, कोटद्वार-कालागढ़-पाखरौ मोटर मार्ग का पीसी द्वारा नवीनीकरण कार्य लागत 188.05 लाख, कौड़िया (काशीरामपुर) में विभिन्न मार्गों का इण्टर लाॅकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य लागत 143.31 लाख, विशनपुर मुख्य सड़क से रतनपुर-जीतपुर के रौले तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 154.07 लाख, लालपानी क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गों का पीसी एवं इण्टर लाॅकिंग टाईल्स द्वारा सुदृढीकरण का कार्य लागत 101.18 लाख, ग्राम सभा दुर्गापुर के अन्तर्गत श्री ताड़केश्वर नगर में विभिन्न सम्पर्क मार्गों का पीसी द्वारा सुदृढीकरण का कार्य लागत 110.04 लाख, मनकामेश्वर मंदिर-कुम्भीचैड़ तिराह-लालपानी-सनेह मोटर मार्ग का पीसी एवं इण्टर लाॅकिंग टाईल्स द्वारा सुदृढीकरण का कार्य लागत रूपये 279.94 लाख का शिलान्यास किया गया।

युवाओ को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार मुहैया कराने में पहली प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोटद्वार में हुए शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद लंबित तथा बहुप्रक्षित योजनाओं के निर्माण कार्योंं को शीघ्र पूरा करने का रास्त साफ हो गया है। जिससे क्षेत्र के साथ- साथ राज्य का विकास तथा युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए राज्य में स्थापित बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में आज रोजगार मुहैया कराने में प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के सकारात्मक प्रयासों से राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान किया जाएगा।

Leave A Comment