Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



सीएम त्रिवेन्द्र ने देहरादून से पंतनगर हवाई सेवा का किया शुभारम्भ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने उड़ान योजना के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून से पंतनगर हवाई सेवा का फ्लैग-ऑफ कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उड़ान योजना से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को सुविधा के साथ उनके समय की भी बचत होगी। यह सेवा गढवाल व कुमांऊ के बीच कनेक्टीवीटी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलीग्रान्ट एअर पोर्ट सहित पंत नगर, चिन्यालीसौड, नैनीसैनी व गौचर व चैखुटिया में भी हवाई पटटी तैयार कर उनका विस्तार किया जायेगा। सामरिक दृष्टि से सीमांत राज्य होने के नाते राज्य में हवाई पट्टियों के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा एयर इंडया के सीएमडी प्रदीप खरोला सहित अन्य अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने इस सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा के टिकट सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। एअर इंडिया के सीएमडी प्रदीप खरोला ने बताया कि एअर इंडिया के पूर्ण स्वामित्व की सहायक कम्पनी एलाइंस एअर द्वारा भारत सरकार के मिशन ’’ कनेक्टिंग इंडिया’’ मिशन में उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय सम्पर्क में उन्नयन के लिए देहरादून से पंतनगर एवं वापसी की उड़ान प्रारम्भ की जा रही है। इस उड़ान के प्रारम्भ होने से यात्रियों की सुलभ सम्पर्क उपलब्ध करवाए जाने की लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। एलाइंस एअर द्वारा पंतनगर-देहरादून-पंतनगर मार्ग पर एटीआर 42 विमान से प्रचालन प्रारम्भ किया गया है। एटीआर विमान की सीट क्षमता 42 है। उड़ान संख्या 91-823 बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को पंतनगर से 13.40 बजे प्रस्थान, करेगी व देहरादून 14.40 बजे पहुंचेगी । वापसी उड़ान 91-824, बुधवार, शनिवार व रविवार को देहरादून से 15.05 बजे प्रस्थान करेगी व पंतनगर 15.55 बजे पहुंचेगी। देहरादून/पंतनगर सैक्टर के लिए किराया 1590 रु. हैं (सभी सम्मिलित)। एलाइंस एअर की पंतनगर से नई दिल्ली के लिए एक सीधी उड़ान भी है। इस उड़ान से इन शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अत्यंत सुविधा के साथ-साथ यात्रा में लगने वाले समय में महत्वपूर्ण कमी आयेगी। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव आर.राजेश कुमार, निदेशक जौलीग्रान्ट एयर पोर्ट विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment