Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सीएम त्रिवेन्द्र ने बाजपुर मे किया 98 करोड़ की योजनओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा बाजपुर मे लगभग 98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिसमें 25 करोड से अधिक लागत की 08 योजनाओ का लोकार्पण एवं 73 करोड की लागत की 41 कार्यो का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय बाजपुर का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नेे कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की स्थापना से छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश सरकार राज्य को जीरो टालरेंस के माध्यम से भ्रष्टाचार से मुक्त किया गया है जिससे प्रदेश आज ईमानदारी से आगे बढ रहा है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 तक नये भारत के नये निर्माण की घोषणा की हैै। उन्होने कहा 2022 तक आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जायेंगे, हर किसी के पास अपना घर होगा। उन्होने कहा भारत सरकार द्वारा 09 करोड से अधिक परिवारो को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत सभी पात्र किसानो को 06 हजार रू0 सलाना देना प्रारम्भ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अन्तर्गत असंगठित मजदूरो हेतु 60 वर्ष की आयु के बाद 03 हजार मासिक पेंशन दी जायेगी। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत व अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत प्रदेश के सभी परिवारो को लाभान्वित किया जा रहा है इसके लिए राज्य मे 175 चिकित्सालय पंजीकृत किये गये है। उन्होंने कहा नन्दा देवी गौरा योजना के अन्तर्गत कन्या के जन्म के समय उसे 11 हजार रूपया व उच्च शिक्षा हेतु स्नातक करते समय 51 हजार रूपये राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्होंने कहा बेटे व बेटी मे भेद नही होना चाहिए आज की बेटियाँ सबकुछ कर सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बेटियों को समर्थ बनाये ताकि वे अपने पैरों मे खडी हो सके। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा 40 हजार से अधिक आंगनबाडी कार्यकत्रियो को मोबाईल फोन उपलब्ध कराये गये है। उन्होंने कहा आशा कार्यकत्रियो का मानदेय 05 हजार से बढाकर 17 हजार किया गया है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने व आम आदमी की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदवासी 05944-250250 पर व 1905 सीएम हैल्पलाइन नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इस अवसर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के हितो मे अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने कहा आज जो भी शिलान्यास किये गये उन पर लोकसभा निर्वाचन के बाद कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इस अवसर क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे प्रदेश के साथ-साथ देश मे सडको की हालत मे बहुत सुधार आया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रथम राज्यस्तरीय जलागम परिषद बलराज पासी, अध्यक्ष कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड गजराज बिष्ट, मेयर उषा चैधरी, सहित अनेक लोग उपस्थित थें।

Leave A Comment