Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम ने किया करोड़ो लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पाण

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कोलागढ़ में रू. 14.17 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें 3.57 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कोलागढ़ के भवन रू. 4.28 करोड़ की लागत से सीमाद्वार क्षेत्र की फुटपाथ व नाली निर्माण कार्यों के साथ ही क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य सम्मिलित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें 3.65 करोड़ लागत की 33/11 ऊर्जा भवन उपकेन्द्र का निर्माण तथा ठाकुरपुर रोड़ पर 11 केवी पौंधा व शिवालिक फीडर पर विद्युत लाइन स्थानान्तरण का कार्य शामिल है।

श्रमिकों को भेंट की साइकिल, सिलाई मशीन व सोलरलाइट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने श्रमिक श्याम सुन्दर की पत्नी सुषमा को 3.10 लाख का चेक तथा श्रमिक अजय की को कन्या जन्म होने पर 25 हजार का चेक, रामप्रकाश को सिलाई मशीन, सोलर लाइट व साइकिल प्रदान करने के साथ ही श्रमिक जगदीश सिंह को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन कार्ड भी प्रदान किया।

असहायों एवं वंचितों की मददगार बनेगी सरकार

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज के वंचित एवं असहायः वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये हमने कई योजनायें धरातल पर उतारी है। आजादी के 70 साल बाद भी जिनकी किसी ने सुध नहीं ली, हम उनके सहयोगी बने है। उनकी कठिनाइयों को हमने महसूस किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों रेहड़ी, ठेले का कार्य करने वाले तथा अन्य स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों की पहचान कर उन्हें आर्थिक मदद के साथ ही साइकिल, सिलाई मशीन व सोलर लाइट प्रदान की जा रही है। श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर 3 लाख से अधिक के मुवावजे के साथ ही उन्हें कन्या जन्म होने पर 25 हजार तथा पुत्र के जन्म पर 15 हजार की धनराशि प्रदान की जा रही है। हमारे श्रमिक हमारा सम्मान है। इसीलिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा की इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को सम्मान प्रदान किया जायेगा।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2019 को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, 6 मार्च को परेडग्राउण्ड में युवा उत्तराखण्ड रोजगार एवं उद्यमिता की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें 10 हजार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होने के साथ ही 56 कालेजों के छात्रों को जोड़ा जायेगा। इस प्रकार प्रदेश में युवाआें को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए प्रभावी पहल की जा रही है। इसके लिए 3 कालेजों की भी स्थापना की जा रही है। सीपेट सहित अनेक संस्थान खोले गए है। सीपेट के माध्यम से शत् प्रतिशत रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध होंगे, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। शीघ्र ही सुद्धोवाला में साइंस सिटी स्थापित की जाएगी। इसमें वैज्ञानिक शोधों के अलावा युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान हमारा सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के बेसहारा अनाथ बच्चों की भी हमने चिन्ता की है। उन्हें समाज में सम्मान पूर्ण जीवन जीने के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था के साथ ही बेसहारा गरीब परिवारां के हुनरमंद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवासीय विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि संसाधनों के अभाव में विलुप्त होने वाली प्रतिभायें समाज को अपना हुनर दिखा सके। प्रदेश की प्रतिभाओं का सम्मान हमारा सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आम आदमी को बेहतर इलाज मिले इसके लिए अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था की है। इसके लिए हमने प्रत्येक व्यक्ति को कार्ड देने की व्यवस्था की है। अस्पताल चिन्हित किए गए है, किस अस्पताल में किस बीमारी के इलाज की व्यवस्था होगी, इसे भी चिन्हित किया गया है इसके लिए जन-जागरूकता की भी उन्होंने जरूरत बताया।
इस अवसर पर कैबिनेट में भी डा0 हरक सिंह रावत, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, विधायक हरवंश कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अनेक जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment