Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम ने की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट योजनाओं की समीक्षा

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा में देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित होने वाली स्मार्ट रोड, मल्टी यूटिलिटी डक्ट, ड्रेनेज तथा जलापूर्ति एवं सीवरेज से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर को सुविधा युक्त बनाने के लिये इन योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा इसके क्रियान्वयन में विषय विशेषज्ञों का सहयोग लेन के साथ ही भारत सरकार की तकनीकि दक्षता युक्त संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा विद्युत तार, पेयजल लाईन, सीवर, टेलीफोन आदि हेतु सड़कों की खुदाई करा दी जाती है। इसको रोकने के लिये सभी मुख्य मार्गों पर परमानेंट डक्ट बनाने से बेहतर जन सुविधाओं के विकासमें मदद मिलेगी। बिजली, पानी, टेलीफोन व विद्युत लाइनों के जाल के साथ ही सड़कों पर बेतरतीब खड़े बिजली के खंबों के हटने से भी यातायात संचालन में सुविधा रहेगी। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सड़कों के अंदर नए सिरे से सीवर लाइन बिछाने तथा शहर का बेहतर ड्रेनेज प्लान बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है। उन्होंने मुख्य सचिव से इससे संबंधित योजनाओं के नियमित अनुश्रवण को भी कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड आने वाले लोग प्रदेश की अच्छी छवि लेकर वापस जायें। इस पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है। हमारी योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिये। अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये किये जाने वाले प्रयासों का बेहतर परिणाम सामने आये इस पर हमें व्यापक सोच रखनी होगी। क्योंकि जनता को योजनाओं के परिणाम से सरोकार रहता है। जनहित में परिणाम धरातल पर दिखाई देने चाहिए। हमारा प्रयास गंदगी, जल भराव और सडकों की समस्याओं से पूर्ण रूप से छुटकारा दिलाना है। उन्होंने जनता की समस्याओं को चिन्हित कर उसके तत्काल समाधान वाला सिस्टम बनाये जाने पर भी बल दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव शैलेश बगोली, उपाध्यक्ष एमडीडीए तथा मुख्य कार्याधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी डाॅ. आशीष श्रीवास्तव, अपर सचिव बी.सी.तिवारी, सुनील पांथरी, मुख्य अभियंता लो.नि.वि. आर.सी.पुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment