Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



सीएम ने मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान का किया निरीक्षण

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री आवास में ही सर्वप्रथम राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण व संचय आदि पहलों को प्रभावीरूप से लागू किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान में वृक्षों की लेबलिंग की जाय, वृक्षों के नाम, उनकों कब लगाया गया, वृक्ष की आयु, उनका प्रचलित व बायोलाॅजिकल नाम तथा उनके औषधीय व अन्य उपयोगी गुण आदि सभी जानकारी उसमें प्रदर्शित हो। प्रत्येक वृक्ष का जीवन-परिचय व इतिहास की जानकारी उस वृक्ष पर लगी परिचय पटिका मिल जानी चाहिए। उन्होंने उद्यान में और अधिक सगन्ध व अन्य औषधीय पौधे लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बाग को ओर अधिक विकसित किया जाय तथा इसके सौन्द्रीयकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसे एक आदर्श उद्यान के रूप में विकसित किया जाय। पौधों में अपनी विशेष रूचि के अनुरूप मुख्यमंत्री ने उद्यान में कार्यरत कर्मियो से वहां के वृक्षों व पौधों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा पौधों को और अधिक विकसित करने हेतु अपनी जानकारी को साझा किया। उन्होंने पौधो के समुचित विकास हेतु सुझाव भी दिये। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में वाटर हारर्वेस्टिंग सिस्टम सुदृढ़ करने, ग्राउन्ड वाटर रिचार्ज सिस्टम प्रभावी बनाने व आवास में सोलर पैनल स्थापित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दिनों में मुख्यमंत्री आवास में जमा होने वाला पानी का जरा भी अपव्यय न हो तथा वर्षा का जल पूरी तरह से मुख्यमंत्री आवास के दैनिक आवश्यकताओं के काम आ जाय इस उद्येश्य से ग्राउन्ड वाटर टैंक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में उरेडा के सहयोग से सोलर पैनल स्थापित किया जाय। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कृषि, बागवानी, वृक्षारोपण जैसे विषयों में विशेष रूचि रखते है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि विकास, बागवानी, वृक्षारोपण, पर्यावरण सरंक्षण व जल संचयन हेतु चलाई जा रही योजनाओं प्रभावी क्रियान्वयन व निरन्तर माॅनिटरिंग पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है। इस अवसर पर सचिव उद्यान डाॅ.डी.सैंथिल पांडियन भी उपस्थित थे।

Leave A Comment