Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



सीएम ने सिंगापुर में आयोजित ‘इन्वेस्ट नाॅर्थ समिट 2018’ को किया सम्बोधित

uk-cm

 

सिंगापुर में भारतीय दूतावास व सीआईआई के संयुक्त तत्वाधान में समिट का आयोजन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सिंगापुर में इन्वेस्ट नाॅर्थ समिट के शुभारम्भ सत्र को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में निवेशकों के अनुकूल वातावरण निर्माण हेतु उठाए गए कदमों को रेखांकित किया। उन्होंने ‘‘उत्तराखण्ड राज्य में निवेश संभावनाओं’’ पर एक प्रभावी प्रस्तुतिकरण दिया।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उन्हें इन्वेस्ट नाॅर्थ समिट 2018 में प्रतिभाग करते हुए तथा सिंगापुर के व्यापारिक समुदाय से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाएं मिलने से अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। उत्तराखण्ड विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत संभावनाओं के साथ एक युवा राज्य है। हमारी मध्यम, लघु व सूक्ष्म औद्योगिक नीति 2015, सिंगल विण्डो क्लियरेन्स सिस्टम तथा भारी औद्योगिक तथा निवेश नीति 2015 उन कदमों में से है जो राज्य में औद्योगिक वातावरण को प्रोत्साहित करते है तथा निवेशकों के लिए फेसिलिटेटर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र व अन्य प्रतिनिधिमण्डल ने सम्मेलन के दौरान ‘उत्तर भारत में निवेश वातावरण’ पर सीआईआई की रिर्पोट का विमोचन भी किया।

उत्तराखण्ड में विकास के अवसरों पर चर्चा

उत्तराखण्ड सरकार के प्रतिनिधिमण्डल ने विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठके आयोजित की जिनमें उत्तराखण्ड में विकास के अवसरों पर चर्चा की गई । इन संस्थाओं में सरबना जरगोन प्रा0 लि0, द गोल्डन स्टेट केपिटल प्रा0 लि0 आदि थे। प्रतिनिधिमण्डल ने सिंगापुर के विदेश मंत्री  विवियन बालाकृष्णन से भी भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने संभावित निवेशकों को 7 व 8 अक्टूबर 2018 को देहरादून में आयोजित आगामी ‘‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्डः इन्वेस्टर्स समिट 2018’’ के लिए भी आमंत्रित किया। सिंगापुर में ‘‘इन्वेस्ट नाॅर्थ समिट 2018’’ ने उत्तर भारतीय राज्यो उत्तराखण्ड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में संभावित प्रोजेक्टस तथा निवेश की क्षेत्रवार संभावनाओं को प्रदर्शित किया। पर्याप्त प्राकृतिक संसाधनों, कुशल मानव संसाधन, सक्रिय निवेश व नीति निर्धारक शासन तथा बढती आय व दु्रत गति से विकसित होती आधारभूत संरचना के साथ मजबूत उपभोक्ता आधार के साथ उत्तर भारत निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र इलैक्ट्राॅनिक्स, फार्मासेटिक्यूल, वितीय सेवाओं, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा व आॅटामोबाइल क्षेत्र में अच्छी निवेश अवसरों से भरपूर है। इन्वेस्ट नाॅर्थ समिट अपने गत 6 सफल सम्मेलनों के साथ उत्तर भारतीय राज्यों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसके माध्यम से राज्य उद्योगों के साथ निवेश संभावनाओं पर संवाद कर सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के एस पंवार, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव अमित नेगी, सीईओ स्मार्ट सिटी शैलेश बगौली, आईटीडीए के निदेशक अमित कुमार सिन्हा भी मौजूद थेे। इनवेस्ट नाॅर्थ समिट के पिछले छह संस्करण सफल हुए हैं और यह उत्तर भारतीय राज्यों के लिये उद्योग और निवेश से जुड़ने का एक मंच रहा है। इनवेस्ट नाॅर्थ को सिंगापुर में आयोजित करने का कारण था सिंगापुर के निवेशक समुदाय से जुड़ना। इनवेस्ट नाॅर्थ समिट 2018 की प्रमुख विशेषताओं में राज्य सरकारों द्वारा केन्द्रित राज्य निवेश और बिजनेस सत्र थे जिन्हें मुख्यमंत्रियों, उद्योग मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्बोधित किया।

Leave A Comment