Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम “युवा उत्तराखण्ड-उद्यमिता एवं स्वरोजगार की ओर” कार्यक्रम का 6 मार्च को करेंगे शुभारम्भ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में 6 मार्च को आयोजित हो रहे “युवा उत्तराखण्ड-उद्यमिता एवं स्वरोजगार की ओर” कार्यक्रम का लोगो तथा ब्राउसर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य के युवाओं को केन्द्र में रखकर आयोजित किये जा रहे इस पहल को एतिहासिक शुरूआत बताया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास राज्य के युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कराना है। इस कार्यक्रम का 6 मार्च को एक प्रकार से शुभारम्भ हो रहा है। हमारा युवा आज का नागरिक है राज्य का युवा राज्य के निर्माण की भी जिम्मेदारी निभायें। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन युवाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने को भी मददगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2.80 लाख लोग रोजगार से सीधे जुड़े हैं। प्रदेश के युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड सके इसके लिये एप भी तैयार किया गया है। इस पर युवा अपने सुझाव भी दे सकेंगे। इससे हमारे युवा सरकारी कार्यक्रमों में भी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए स्किल डेवलपमेंट की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सोलर ऊर्जा एवं पिरूल से ऊर्जा बनाने की योजनाओं में भी युवाओं को जोड़ा गया है। सोलर ऊर्जा के लिए भी 800 करोड़ तथा पिरूल के लिए भी 50 करोड़के टेंडर जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष अक्टूबर में की आयोजित इन्वेसटर समिट में भी राज्य के लगभग 200 युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करायी गई थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से भी युवाओं को राज्य के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किये गये थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार की ओर कार्यक्रम में 10 हजार युवाओं के साथ 52 काॅलेजों के छात्र वीडियो कांप्रेसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों के युवाओं की भी भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में 50 प्रमुख उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है जो युवाओं की काउंसिलिंग कर रोजगार से जोड़ने में मदद करेंगे। राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा भी स्वरोजगार परक अनेक योजनायें संचालित की जा रही है इसके माध्यम से भी युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार की राह प्रशस्त होगी। मुख्मयंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि परम्परागत रूप से यह पाया गया है कि युवाओं की निर्भरता सरकार और वेतन भोगी नौकरियों पर रही है। तकनीक और प्रौद्योगिकी के समावेश के चलते विकास में इन क्षेत्रों में अवसर सीमित हो रहे हैं, दूसरी ओर उद्यमिता के क्षेत्र में कई नई सम्भावनायें उभर रहीं हैं। इसीलिये राज्य सरकार युवाओं हेतु उद्यमिता एवं कौशल विकास पर बल दे रही है। युवाओं की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ उनमें उद्यमिता का विकास और स्वरोगजार हेतु विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। यदि राज्य की युवा आबादी इन उपलब्ध अवसरों से परिचित हो, तो राज्य के विकास में इनका लाभ लिया जा सकता है। “युवा उत्तराखण्ड-उद्यमिता एवं स्वरोजगार की ओर” कार्यक्रम इसी के दृष्टिगत आयोजित किया जा रहा है। प्रयास यह है कि युवाओं को उद्यमिता के बारे में अवगत करते हुये रोजगार के अवसरों के विकल्प व स्वरोजगार स्थापित करने के लिये सम्पूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इस आयोजन में राज्य में स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित लोगों से परिचित होने का अवसर भी युवाओं को प्राप्त होगा। सैक्टोरल सत्रों यथाः कृषि और बागवानी, सूचना, प्रौद्योगिकी व अन्य सेवायें, लघु उद्योग तथा पर्यटन के माध्यम से इन क्षेत्रों में राज्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी। राज्य के सफल उद्यमी भी इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ परिचर्चा में सम्मिलित होंगे।

Leave A Comment