Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सीएम रावत ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना

cm

न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक बलों के साथ आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी भूतपूर्व सैनिको से मुलाकात की। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना। साथ ही राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में भूतपूर्व सैनिकों की अहम भूमिका है। उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री रावत ने राज्य के विकास व सैनिक कल्याण के लिए भी भूतपूर्व सैनिकों से सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, साहस एवं वीरता से हमारे प्रदेश का नाम समूचे देश में गौरव से लिया जाता रहा है। हम नत मस्तक है ऐसे वीर शहीदों के साहस एवं शहादत पर जिन्होने अपनी जान की परवाह न करते हुये अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुये देश के लिये अपने प्राणो की आहूती दी। राज्य सरकार अपने ऐसे वीर शहीदों के योगदान को कभी भूल नही सकती है। हमारी सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए सर्वाधिक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। उन्होने कहा कि अर्द्ध सैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों हेतु अलग से विभागीय ढांचा तैयार किया गया है इस हेतु 2 करोड़ रूपये की धनराशि भी जारी की गई है, एवं जल्द ही निदेशक एवं उपनिदेशक की तैनाती की जायेगी। इसमें उपनिदेशक पद पर महिला की तैनाती की बात कही। उन्होने कहा की वाहन की खरीद पर वैट की छूट देने के सम्बंध में आगामी बजट में इस बात का ध्यान रखा जायेगा। भूतपूर्व सैनिकों की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में त्रिमासिक बैठक का आयोजन किया जायेगा। उन्होने प्रत्येक जनपद में सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के मामलों के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करने का निर्देश मुख्य सचिव को दिये। उन्होने कहा कि वार मैमोरियल बनाने हेतु राज्य सरकार हर तरफ से तैयार है अगर केन्द्र सरकार इसमें मदद करती है तो उनका धन्यवाद देते है।

Leave A Comment