Breaking News:

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026



सीएम रावत ने सांसद तरूण विजय की कुशलक्षेम लिया

rawat-vijay

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार सुबह मैक्स अस्पताल जाकर वहां भर्ती राज्यसभा सांसद तरूण विजय की कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेस्ट मेडिकल सुविधाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राज्य सरकार, अस्पताल प्रबंधन को हर प्रकार का आवश्यक सहयोग देगी। मैक्स अस्पताल में सांसद तरूण विजय के हालचाल की जानकारी लेने के बाद बीजापुर हाउस में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चकराता में राज्यसभा सांसद तरूण विजय के साथ हुई घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखण्ड में आपसी सद्भाव की परम्परा रही है। मंदिरों में प्रवेश सभी के लिए उपलब्ध हैं। यहां सभी लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश देते हुए कहा कि सद्भाव कायम रखने के लिए गैर राजनीतिक प्रबुद्धजनों का सहयोग लिया जाए। क्षेत्र में योग्य अधिकारी को नियुक्त किया जाए। बैठक में गृहमंत्री प्रीतम सिंह, प्रमुख सचिव डा.उमाकांत पंवार, डीजीपी एम.ए.गणपति, आईजी संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एसएसपी सदानंद दांते उपस्थित थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। मंदिरों में प्रवेश संबंधी कोई रोक नहीं है। अभी तक प्राप्त तथ्यों के अनुसार कल भी मंदिर में प्रवेश करके पूजा कर ली गई थी। बाद में मंदिर से कुछ दूरी पर यह घटना हुई। निश्चित तौर पर प्रशासनिक चूक हुई है।

Leave A Comment