Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



सीएम रावत में नैनीताल के 12391 किसानो को ऋण के चैक किये वितरित

uk

सीएम रावत में नैनीताल के 12391 किसानो को ऋण के चैक वितरित किये | नये साल के तोहफे के रूप में दी गई धनराशि दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख की धनराशि पाकर कार्यक्रम मे आये किसानो के चेहरे खिल उठे और उन्होने सरकार का धन्यवाद कहा। सहकारिता विभाग एवं सहकारी बैक के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित भव्य किसान मेले में मुख्यमंत्री के अलावा सहकारिता मंत्री डा0 धनसिंह रावत, परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य, सांसद श्री भगत सिह कोश्यारी एवं विधायक श्री बशीधर भगत, श्री दीवान सिह बिष्ट, श्री नवीन चन्द्र दुम्का, श्री संजीव आर्य, श्री रामसिह कैडा ने भी किसानो को चैक प्रदान किये।  एमबी इन्टर कालेज मे आयोजित भव्य समारोह में उपस्थित किसानो एवं जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितो के लिए सजग है। प्रधानमंत्री की परिकल्पना के आधार पर हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड के हर किसान की वर्ष 2022 तक आय दोगुनी हो जाए, हम इस दिशा मे नियोजित ढंग से आगे बढ रहे है। उन्होने कहा कि मामूली ब्याज दर पर एक लाख का ऋण किसानो के लिए बतौर संजीवनी कार्य करेंगा। उन्होने कहा कि खेती के अलावा खेती से सम्बन्धित अन्य व्यवसाय अपनाने से किसानो की आय में आशातीत वृद्वि होना लाजमी है। किसानो को चाहिए कि वह इस धनराशि से मौनपालन, मछली, भेड, बकरी, कुककुट पालन के साथ ही पुष्प उत्पादन, मशरूम, बेमौसमी सब्जी, फल, सगंध पौधा एवं जडीबूटी उत्पादन को अपनायेे। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हम विकास के पक्षधर है। कुमायू प्रवेश द्वार हल्द्वानी में हरहाल में आइएसबीटी का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए सरकार कृत संकल्पित हैै। उन्होने नैनीताल के दुरस्थ विकास खण्ड ओखलकांडा चिकित्सालय को टेली रेडियोलाॅजी से जोडने की घोषणा की। उन्होने कहा कि पूर्व में नगर निगम हल्द्वानी के लिए विकास सम्बन्धी जो घोषणाये की गई थी उन सभी के शासनादेश निर्गत कर दिये गये है साथ ही आगामी सत्र से कोटाबाग में कार्यरत राजकीय महाविद्यालय में कृषि विषय की पढाई भी प्रारम्भ हो जायेगी। उन्होने कहा सरकार हल्द्वानी व देहरादून में ग्रेवीटी का शुद्व पेयजल उपलब्घ करायेगी इस हेतु जमरानी व सोंग बांध परियोजना पर सरकार द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। जामरानी बांध से उत्तरप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार से जल्द ही निर्णय होने जा रहा है इसके साथ ही उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड के बीच परिसम्पत्ति बंटवारे की बीच अलकन्नदा होटल हरिद्वार प्रदेश को हस्तान्तरित हो चुका है। इसके साथ ही दोनों प्रदेशों के बीच परिवहन निगम की बसोें का आवागमन का अनुबंध हो चुका है वहीं उधमसिहनगर जिले के जलाशयों का बंटवारा भी जल्द होने की सम्भावना है। आगामी एक वर्ष के भीतर सभी परिसम्पत्तियां प्रदेश को प्राप्त हो जायेंगी जो कि उत्तर प्रदेश के पास है इन परसमत्तियो के प्राप्त होने से प्रदेश में आय के सोत्र मे बढोत्तरी होगी। उन्होेने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि शहीद सैनिक के परिवार से एक आश्रित को राजकीय सेवा मे लिया जायेगा व प्रदेश के 26 चिकित्सालयों को टेली रेडियोलाॅजी सेवा से जोडते हुये 700 नये चिकित्सकों की तैनाती शीघ्र कर दी जायेगी जिससे प्रदेश कोई अस्पताल चिकित्सक विहीन नही रहेगा। उन्होने कहा कि सरकार प्रदेश के 27 लाख परिवारो को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से वित्तीय वर्ष के अन्त तक लाभान्वित करने जा रही है। उन्होने सभी को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये प्रदेश की उन्नति एवं विकास में सहयोग की अपील की।  इस अवसर पर प्रदेश सहकारिता मंत्री डा0 धनसिह रावत ने कहा कि किसानो की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए दो प्रतिशत ब्याज पर प्रत्येक किसान को प्रारम्भिक तौर पर एक-एक लाख की धनराशि अल्प कालीक एवं मध्यकालीन के रूप मे दी जा रही है। उन्होने कहा कि भविष्य में ऋण सीमा को बढाया भी जायेगा। डा0रावत ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से पूरे प्रदेश मे 20 लाख से अधिक लोग जुड चुके हैं। अब तक लगभग 10 लाख लोगो द्वारा सहकारी बैकों मे खाते भी खुलवाये है। शीघ्र ही सरकार प्रत्येक जनपद में एक-एक महिला सहकारी बैंक खोलने जा रही है। जिसका संचालन महिलाओं के हाथ मे होगा और इसमें केवल महिलायें ही खाते खोल सकेंगी। अपने सम्बोधन में सांसद श्री भगत सिह कोश्यारी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास अवधारणा के साथ केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार विकास कार्यो को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। हम कोरी घोषणाओ मे विश्वास नही करते है। उन्होंने किसानों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि दिये जा रही धनराशि का वह सदुपयोग करें और अपने स्वयं से भी आर्थिक संसाधन विकसित करें।

Leave A Comment